आरबीआई ने ब्याज दरों को कम किया है जसके तहत अब होम लोन सस्ता पड़ेगा। इसी चलते अब कयास लगाया जा रहा है कि पर्सनल लोन लेना भी सस्ता हो सकता है।
जैसा कि आप जानते हैं कि कल यानी बुधवार 7 अगस्त को आरबीआई ने ब्याज दरों को कम किया है जसके तहत अब होम लोन सस्ता पड़ेगा। इसी चलते अब कयास लगाया जा रहा है कि पर्सनल लोन लेना भी सस्ता हो सकता है। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक इसके लिए इंतजाम करने में जुट गया है। साथ ही आरबीआई ने पर्सनल लोन के लिए रिस्क वेट को भी घटाने का फैसला किया है। इसे 125 प्रतिशत से घटाकर 100 प्रतिशत किया जाएगा। इससे बैंकों को इस तरह के लोन पर अपनी ब्याज दरों को घटाने में मदद भी मिलेगी।

आपको बता दें कि बैंकों को लोन पर रिस्क का अंदाजा लगाते हुए एक बड़ी राशि अलग करनी पड़ती है। यह हर तरह के लोन के मामले में अलग-अलग होता है। तो वहीं इसके मानक केंद्रीय बैंक तय करता है। बता दें कि जिस लोन पर ज्यादा जोखिम होता है, उसके लिए रिस्क वेट ज्यादा होता है। यानी राशि बहुत अधिक भिन्न होनी चाहिए। यही कारण है कि इस तरह के लोन पर बैंकों की ब्याज दर ज्यादा होती है।
इस बारे में आरबीआई ने कहा है कि क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट के लिए स्टैंडर्ड एप्रोच के तहत पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड रिसीवेबल सहित कंज्यूमर क्रेडिट पर रिस्क वेट ज्यादा 125 फीसदी है। समीक्षा करने पर केंद्रीय बैंक ने पर्सलन लोन सहित कंज्यूमर क्रेडिट के लिए रिस्क वेट घटाने का फैसला किया है। साथ ही इसे घटाकर 100 प्रतिशत किया जाएगा लेकिन, इसमें क्रेडिट कार्ड रिसीवेबल शामिल नहीं होंगे। आरबीआई ने कहा है कि इस बारे में अगस्त 2019 तक दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
लोग ज्यादातर पर्सनल लोन शादी-ब्याह, पढ़ाई, मेडिकल या फिर किसी इमरजेंसी में लेते है। ऐसे में पर्सनल लोन लेना आसान है। इस लोन के केवाईसी काफी सरल हैं। इस लोन के जरिए पैसे तुरंत आपके हाथ में आ जाते हैं। लोन को वापस करने की समय-सीमा को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। आप समय से पहले भी लोन को पूरी तरह से चुका सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications