कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस माह में सस्ते में आप कार खरीद सकते है।
नई दिल्ली: कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस माह में सस्ते में आप कार खरीद सकते है। आपको जानकर खुशी होगी कि अगस्त माह में सभी बड़ी कार कंपनियों की डीलरशिप्स पर कारों पर अच्छा डिस्काउंट दे रहे है। भारतीय कार बाजार बिक्री में चल रही भारी गिरावट के चलते डीलरशिप कस्टमर्स को हैवी डिस्काउंट देकर लुभाने की कोशिश में हैं। इतना ही नहीं कुछ मॉडल्स पर यह डिस्काउंट कुल मिलाकर 2 लाख रुपये तक और इससे ज्यादा भी है। हम आपको बता दें कि अगस्त माह में किन-किन कार कंपनियों पर कितना डिस्काउंट मिलेगा। 20 हजार देकर लें हुंडई i10, बाकी 1500 रुपये की आसान किस्तों पर ये भी पढ़ें
मारुति सुजुकी
मारुति सुजुकी डीलरशिप्स पर इस वक्त ऑल्टो 800 30000 रुपये के क्यूमुलेटिव डिस्काउंट पर मौजूद है। वहीं सेलेरियो पर 1.45 लाख रुपये और बलेनो पर 1 लाख रुपये का डिस्काउंट है। वहीं दूसरी ओर जल्द ही मारुति सुजुकी अपनी इलेक्ट्रिक कार वैगनआर लेकर आ रही है, जो दिल्ली में टेस्ट ड्राइव के दौरान स्पॉट की गई है। मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कार की कीमत 7 से 9 लाख रुपए से कम हो सकती है। यह कार सिंगल चार्जिंग में करीब 200 किमी का माइलेज दे सकती है। इस 5 सीटर कार में लीथियम ऑयन बैटरी होगी। कंपनी इस साल को इसी साल लॉन्च कर सकती है।
हुंडई
अगर आप हुंडई की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हुंडई डीलरशिप्स पर भी अगस्त माह में कारों पर अच्छा डिस्काउंट है। बता दें कि कंपनी की एंट्री लेवल हैचबैक 55000 रुपये के क्यूमुलेटिव डिस्काउंट पर मिल रही है। Grand i10 पर 80000 रुपये, एलांट्रा पर 1.95 लाख रुपये की छूट डीलर लेवल पर मिल रही है। हालांकि हुंडई के यूटिलिटी व्हीकल्स पर जैसे वेन्यू, क्रेटा और कोना इलेक्ट्रिक पर कोई डिस्काउंट नहीं है।
जानकारी दें कि हाल ही में हुंडई ने भारतीय मार्केट में पहली ऑल इलेक्ट्रिक कार कोना को लॉन्च किया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 25.30 लाख रुपये रखी गई है। भारत में इसे 39.2 kWh Li-ion बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया गया है। 39.2 kWh वेरिएंट की इलेक्ट्रिक मोटर 136 एचपी पावर और 395Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगी। इसमें सिंगल स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है। 7.2kW एसी चार्जर से चार्ज करने पर इसकी बैटरी फुली चार्ज होने में 6.5 घंटे लेगी। इसके साथ ही हुंडई 10 लाख रुपये की इलेक्ट्रॉनिक कार लाने की योजना बना रही है।
इन सब कारों में भी अच्छा ऑफर
महिन्द्रा
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा डीलरशिप्स पर KUV100 पर 60000 रुपये का क्यूमुलेटिव डिस्काउंट है। सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV300 पर 10000 रुपये, स्कॉर्पियो पर 35000 रुपये और XUV5OO पर 45000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
टोयोटा
बात करें अगर टोयोटा डीलरशिप्स की तो टोयोटा पर इटिओस हैचबैक 10000 रुपये के डिस्काउंट पर मिल रही है। वहीं 2019 मॉडल ईयर वाली यारिस पर 55000 रुपये और 2018 मॉडल ईयर वाली यारिस पर 2.85 लाख रुपये का डिस्काउंट है। जबकि फॉर्च्यूनर SUV पर 1 लाख रुपये की छूट मिल रही है।
फोर्ड
अगर आप फोर्ड की गाड़ियों को खरीदने का शौक करते हैं तो आपके लिए खुशी की बात हैं कि अगस्त में फोर्ड डीलरशिप्स पर फिगो हैचबैक पर 15000 रुपये का डिस्काउंट है। एस्पायर सेडान पर 30000 रुपये और इकोस्पोर्ट कॉम्पैक्ट SUV पर 40000 रुपये की छूट मिल रही है।
रेनॉ
बात करें कि रेनॉ डीलरशिप्स पर इस माह एंट्री लेवल हैचबैक क्विड 20000 रुपये के डिस्काउंट पर उपलब्ध है। वहीं हाल ही में लॉन्च 2019 डस्टर पर भी 20000 रुपये का डिस्काउंट है, जबकि प्री-फेसलिफ्ट डस्टर पर 95000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
जीप
जीप इंडिया भारत में तीन व्हीकल्स की बिक्री करती है। इसकी सबसे पॉपुलर कंपास के साल 2019 मॉडल पर 50000 रुपये का डिस्कांउट मिल रहा है। वहीं 2018 मॉडल ईयर वाली कंपास पर 1.75 लाख रुपये की छूट दी जा रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications