ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीओ), बैंक ऑफ महाराष्ट्र और आईडीबीआई बैंक ने विभिन्न अवधि के कर्ज पर ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 फीसदी से 0.15 फीसदी तक की कटौती की है।
नई दिल्ली: ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीओ), बैंक ऑफ महाराष्ट्र और आईडीबीआई बैंक ने विभिन्न अवधि के कर्ज पर ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 फीसदी से 0.15 फीसदी तक की कटौती की है। बैंक ने कहा कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने विभिन्न अवधियों के कर्ज पर एमसीएलआर में 0.10 प्रतिशत तक की कटौती करने का फैसला किया है। एक साल के कर्ज की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) 0.10 प्रतिशत घटकर अब 8.55 प्रतिशत पर आ गई है। एक साल का एमसीएलआर मानक दर है। इसी के तहत वाहन, व्यक्तिगत तथा होम लोन के लिए ब्याज दर निर्धारित की जाती है। एसबीआई ने ब्याज दर घटाई, सस्ता हो जाएगा लोन ये भी पढ़ें

वहीं इसके अलावा, एक दिन से लेकर छह महीने तक की विभिन्न अवधि के लिए एमसीएलआर में 0.05 प्रतिशत से 0.10 प्रतिशत की कमी की गई है। नई दरें 10 अगस्त से प्रभावी होंगी। वहीं, आईडीबीआई बैंक ने एक साल की अवधि के ऋण पर एमसीएलआर को 0.10 प्रतिशत कम करके 8.95 प्रतिशत कर दिया है। तीन महीने से तीन साल के लिए ब्याज दरों में 0.05 से 0.15 प्रतिशत की कटौती की गई है। एक दिन और एक महीने की अवधि के ऋण पर दरें अपरिवर्तित रखी गई हैं। नई दरें 12 अगस्त से लागू होंगी।
जैसा कि रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 6 अगस्त को रेपो रेट में 0.35 फीसदी की कटौती की है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट 0.35 फीसदी घटाकर 5.40 फीसदी कर दिया। यह रेपो रेट 9 साल के निचले स्तर पर है। इसी के साथ आरबीआई ने लगातार चौथी बार रेपो रेट में कमी की है।
क्या है एमसीएलआर ?
एमसीएलआर को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट भी कहते हैं। इसके तहत बैंक अपने फंड की लागत के हिसाब से लोन की दरें तय करते हैं। ये बेंचमार्क दर होती है। इसके बढ़ने से आपके बैंक से लिए गए सभी तरह के लोन महंगे हो जाते हैं। इसके साथ ही एमसीएलआर घटने पर लोन की ईएमआई सस्ती हो जाती है। बता दें कि 1 अप्रैल 2016 से एमसीएलआर लागू हुआ। एमसीएलआर को कर्ज के लिए न्यूनतम दर माना जाता है। वहीं बैंक अब एमसीएलआर के आधार पर ही लोन देते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications