जल्द ही देश में आरआईएल के ज्वैलरी शोरूम खुलेंगे। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) भारत में टिफनी एंड कंपनी ब्रांड लेकर आनेवाली है।
नई दिल्ली: जल्द ही देश में आरआईएल के ज्वैलरी शोरूम खुलेंगे। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) भारत में टिफनी एंड कंपनी ब्रांड लेकर आनेवाली है। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए रिलायंस ब्रांड्स और टिफनी ने संयुक्त उद्योग की घोषणा की है। बता दें कि टिफनी रिलायंस के साथ मिलकर देश में अमेरिकी लग्जरी ज्वेलर्स के स्टोर्स खोलना चाहती है। वहीं टिफनी ने एक बयान में कहा कि वह वित्तवर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में दिल्ली में स्टोर्स खोलना चाहती है। जबकि मुंबई में वह अगले वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में दस्तक देगी।

जानकारी दें कि टिफनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष (बिक्री) फिलिप गलटी ने कहा, 'एक वैश्विक लग्जरी ज्वेलर जिसके दुनिया सबसे महत्वपूर्ण शहरों में स्टोर्स हैं, होने के नाते भारतीय वाणिज्य केंद्र में लक्जरी के बढ़ते उपभोक्ताओं को एक विशिष्ट अवसर देगा। टिफनी को भारत में किसी परिचय की जरूरत नहीं है।
हालांकि रिलायंस ब्रांड्स के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दर्शन मेहता का कहना हैं कि टिफनी को भारत में किसी परिचय की जरूरत नहीं है। हम टिफनी के प्रसिद्ध ज्वेलरी कलेक्शंस और शानदार कलेक्शंस को भारत लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले रिलायंस ब्रांडस ने प्रतिष्ठित ब्रिटिश टॉय रिटेलर हेमलेज का भी जुलाई में अधिग्रहण किया है। यह सौदा 6.8 करोड़ पाउंड में किया गया था।
5500 पेट्रोल पंप खोल रही रिलायंस
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और ब्रिटिश पेट्रोल कंपनी बीपी मिलकर भारत में 5500 पेट्रोल पंप खोलने जा रहे हैं। यह पेट्रोल पंप खोलने के लिए दोनों कंपनियां एक जाइंट वेंचर कंपनी बनाएंगी। इस नई कंपनी के माध्यम से देश की विमान कंपनियों को एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की आपूर्ति भी करेंगी। इससे पहले दोनों कंपनियां 2011 से एकसाथ कारोबार कर रही हैं। बता दें कि भारत में अगले 20 साल में ईंधन की मांग सबसे ज्यादा होगी। यही कारण है कि दोनों कंपनियां ने मिलकर देश में अगले 5 साल में पेट्रोल पंप की संख्या 1400 से बढ़ाकर 5500 करने का लक्ष्य रखा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications