फ्री गैस यानी उज्जवला योजना के बाद अब मोदी सरकार एक नई पहल करने वाली है। जिसके अंतर्गत अब उपयोग हो चुके कुकिंग ऑयल से बायोडीजल बनाने की पहल की है।
फ्री गैस यानी उज्जवला योजना के बाद अब मोदी सरकार एक नई पहल करने वाली है। जिसके अंतर्गत अब उपयोग हो चुके कुकिंग ऑयल से बायोडीजल बनाने की पहल की है। इसके तहत सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने इस्तेमाल किया हुआ कुकिंग ऑयल से बायोडीजल को उपलब्ध कराया। ओएमसी ने 100 शहरों में कुकिंग ऑयल से बने बायोडीजल को खरीदने के लिए शनिवार को एक कार्यक्रम की शुरुआत की है।

आपको बता दें कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के तहत तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस्तेमाल हो चुके कुकिंग ऑयल से बायोडीजल के लिए प्लांट लगाने की इच्छुक प्रमुख कंपनियों को उनके प्रस्ताव मंगाएगी। शुरुआत में ओएमसी बायोडीजल को 51 रुपये प्रति लीटर की तय दर से खरीदेगी। दूसरे साल उसे बढ़ाकर 52.7 रुपये और तीसरे साल 54.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया जाएगा।
इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तेमाल किया गया कुकिंग ऑयल को जमा करने के लिए एक मोबाइल एप की भी शुरुआत की। होटल और रेस्टोरेंट अपने यहां ऐसे स्टिकर लगाएंगे, जिसमें लिखा होगा कि वे बायोडीजल बनाने के लिए इस्तेमाल हो चुके कुकिंग ऑयल की सप्लाई करते हैं।
विश्व बायोफ्यूल दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कुकिंग ऑयल के अलावा अन्य कई प्रारूप में भी बायोडीजल उपलब्ध है। खाना पकाने में इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल में हाई ब्लड प्रेशर, एथेरोस्क्लेरोसिस, अल्जाइमर और लीवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा होता है।
इससे एक काम यह अच्छा होगा कि उपयोग किया हुआ तेल यूज होगा न कि प्रकृति का कोई अन्य स्त्रोत, जिससे कि प्राकृतिक स्त्रोतों का खनन होने से बचेगा। आशा है कि देश की बड़ी तेल कंपनियां भी इसका हिस्सा बनेंगी और ऐसे में डीजल की कीमतों में और कटौती होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications