आज अगर तेल के दामों की बात करें तो जहां पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है तो वहीं दूसरी ओर डीजल के दामों में आज भी कटौती हुई है।
आज अगर तेल के दामों की बात करें तो जहां पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है तो वहीं दूसरी ओर डीजल के दामों में आज भी कटौती हुई है। जी हां शनिवार को पेट्रोल की कीमतें स्थिर हैं तो वहीं डीजल 11 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। आपको बता दें कि डीजल की कीमत में पिछले तीन दिनों से गिरावट जारी है। तो वहीं दो दिन तक लगातार कीमत कम होने के बाद आज पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

महानगरों में पेट्रोल के दाम
आपको बता दें कि देश के चार महानगरों में पेट्रोल के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम वही रहेंगे जो शुक्रवार को थे। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद 72.08 रुपए, कोलकाता में 14 पैसे प्रति लीटर कटौती के साथ पेट्रोल 74.74 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल 16 पैसे प्रति लीटर गिरावट के साथ 74.88 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 15 पैसे की कटौती के साथ पेट्रोल 77.74 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आपके शहर में पेट्रोल के दाम
महानगरों में डीजल के दाम
डीजल की कीमत की बात करें तो शनिवार को डीजल की कीमत में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई। इसके बाद दिल्ली में डीजल 65.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई और चेन्नई में 12 पैसे की कटौती के बाद डीजल 68.82 रुपए और 69.35 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में 7 पैसे कटौती के बाद डीजल 68.01 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। आपके शहर में डीजल के दाम
बता दें कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमत में चल रही गिरावट का असर घरेलू बाजार में देखाई दे रहा है।
पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया मूल्य सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। पेट्रोल डीजल की कीमत को अमेरिकी डॉलर का औसत रेट, क्रूड ऑयल की कीमत, ईंधन की मांग और अन्य चीजें प्रभावित करती हैं। जब इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ रही है तो भारत में इनका मूल्य बढ़ जाता है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications