अमेजन अपने प्राइम मेंबरशिप के तहत ग्राहकों को कई खास ऑफर और सुविधा देता है। जैसा कि आपको बता दें कि अभी अमेजन फ्रीडम सेल चल रही है।
नई दिल्ली: अमेजन अपने प्राइम मेंबरशिप के तहत ग्राहकों को कई खास ऑफर और सुविधा देता है। जैसा कि आपको बता दें कि अभी अमेजन फ्रीडम सेल चल रही है। बता दें कि ये सेल 8 अगस्त को शुरू हुई और कल तक यानि 11 अगस्त तक चलेगी। जैसा कि आप जानते है सेल के तहत भी प्राइम कस्टमर्स को आम ग्राहकों के मुकाबले ज्यादा ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर आप भी अमेजन का मेंबरशिप लेना चाहतें है तो जल्दी करें। एक महीने के लिए 129 रुपये में प्राइम मेंबर बन सकते हैं या 999 रुपये में पूरे एक साल के लिए अमेजन प्राइम की मेंबरशिप ले सकते हैं। लेकिन एक तरीका है जिसके जरिए फ्री में भी ग्राहकों को अमेजन प्राइम की मेंबरशिप मिल सकती हैं। अमेजन फ्रीडम सेल: 1000 रु से कम की 5 चीजें ये भी पढ़ें

वोडाफोन
यदि ग्राहक के पास वोडाफोन का पोस्टपेड प्लान है तो उन्हें फ्री यानि मुफ्त में एक साल के लिए अमेजन प्राइम की मेंबरशिप मिलती है. ये वोडाफोन के रेड पोस्टपेड प्लान के साथ दी जाती है. इस प्लान की शुरुआती कीमत 399 रुपये है. हालांकि इसके अलावा 399 से उपर के प्लानों पर भी अमेजन प्राइम मेंबरशिप फ्री में लेने का मौका मिलता है। वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान वाले ग्राहक वोडाफोन प्ले ऐप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें और उसमें जाकर अमेजन प्राइम फ्री मेंबरशिप क्लेम करें।
एयरटेल
ऐसे ही एयरटेल अपने ग्राहकों को भी फ्री अमेजन प्राइम की सेवा दे रहा है। एयरटेल के प्री-पेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों को ये सेवा दी जा रही है। एयरटेल के थैंक्स प्रोग्राम के तहत 299 रुपये का प्री-पेड प्लान है, जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ अमेजन प्राइम की मेंबरशिप भी मिलेगी। इसके साथ ही 499 या उससे अधिक की पोस्टपेड प्लान लेने पर भी अमेजन का मेंबरशिप मिलता है। ग्राहकों को एयरटेल थैंक्स एप डाउनलोड करके बैनर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एमेजन फ्री मेंबरशिप ऑफर क्लेम कर सकते हैं। यदि आप एयरटेल का प्लान नहीं लेना चाहतें है, लेकिन अगर आपके पास एयरटेल का ब्रॉडबेंड प्लान है तो 1099 या उससे अधिक के प्लान पर अमेजन प्राइम की मेंबरशिप ले।
बीएसएनएल
वहीं भारत संचार निगम लिमिटेड, बीएसएनएल के ग्राहक 399 रुपये के ऑफर में अमेजन प्राइम फ्री मेंबरशिप पा सकते हैं। लैंडलाइन पोस्टपेड प्लान के साथ ये मिलेगा। बीएसएनएल के ग्राहक कंपनी की वेबसाइट www.portal.bsnl.in पर जाकर अमेजन प्राइम के बैनर पर क्लिक करें। फोन पर ओटीपी आएगा, जिसकी मदद से आप अमेजन प्राइम की सर्विस शुरू कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications