नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की नई योजना देश के किराना कारोबारियों को अपने से जोड़ने की है। इसका फायदा दोनों को होगा और दोनों को कमाई बढ़ेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश के करीब 3 करोड़ किराना कारोबारियों का डिजिटल बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसके बाद ये किराना स्टोर डिजिटाइज्ड स्टोर बन जाएंगे। इन किराना स्टोर को जियो प्राइम पार्टनर पीओएस यानी प्वाइंट ऑफ सेल की सुविधा दी जाएगी।

ऐसे होगी दोनों को कमाई
जियो प्राइम पार्टनर पीओएस यानी प्वाइंट ऑफ सेल के माध्यम से किराना स्टोर में रखे सामान और लोगों को सीधे जोड़ा जा सकेगा। इसके बाद ग्राहक घर से ही किसी भी किराना स्टोर पर अपना आर्डर बुक करा सकेगा। इसकी मदद से छोटे किराना स्टोर का मार्जिन बढ़ेगा।
जियो होगी मददगार
रिलायंस की सहयोगी कंपनी जियो इस काम में मददगार साबित होगी। जियो प्राइम पार्टनर पीओएस यानी प्वाइंट ऑफ सेल को चलाने में मददगार होगी। इससे जहां जियो की कमाई बढ़ेगी, वहीं किराना कारोबारी ग्राहकों को अच्छी सेवा देकर अपनी बिक्री बढ़ा सकेंगे। आजकल ग्राहक हर काम ऑनलाइन करना चाहते हैं, ऐसे में यह किराना कारोबारियों के संभावना के नए द्वार खुलने जैसा कदम होगा।
1500 रुपये में इंटरनेट देने की घोषणा
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने 42वीं एजीएस में कहा कि अभी एमएसएमई को ऑटोमेशन से लेकर डाटा के इस्तेमाल, वीडियो कांफ्रेंसिंग जैसी चीजों के लिए हर महीने में कम से कम 15 से 20 हजार रुपये की लागत उठानी पड़ती है। अब जियो सभी को 1500 रुपये महीने पर उन्हें यह सुविधा देगी। इसका फायदा 20 से 50 लाख छोटे उद्यमियों को मिलेगा। ऐसा होने से यह छोटे कारोबारी अपनी लागत में काफी कमी ला सकेंगे। इसके अलावा वह सस्ते इंटरनेट की सुविधा से नई प्लानिंग कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें : कश्मीर पर मोदी को मिला मुकेश अंबानी का साथ, हुई ये बड़ी घोषणा
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications