गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स के एमडी और सीईओ विवेक गंभीर एफएमसीजी सेक्टर में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ।
नई दिल्ली: गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स के एमडी और सीईओ विवेक गंभीर एफएमसीजी सेक्टर में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ। जी हां रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान बनाने वाली गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ विवेक गंभीर को पिछले साल 20.09 करोड़ रुपये का वेतन मिला। इस तरह वह एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे अधिक वेतन पाने वाले कार्यकारी रहे। वहीं दूसरी ओर हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के संजीव मेहता को 18.88 करोड़ रुपये बतौर वेतन मिला। वह इस सूची में दूसरे स्थान पर रहे। बैंकों के खुलने के नियमों में आया बदलाव, आप भी जान लें ये भी पढ़ें

जानकारी दें कि तेल, साबुन, क्रीम, पाउडर जैसे रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान बनाने वाली नेस्ले इंडिया, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल), डाबर, मेरिको और इमामी देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियां हैं।
कौन-किस पायदान पर रहे जानें यहां
वहीं नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन 11.09 करोड़ रुपये के वेतन के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि नेस्ले इंडिया जनवरी से दिसंबर वित्त वर्ष का पालन करता है। डाबर इंडिया के पूर्णकालिक निदेशक पीडी नारंग 10.77 करोड़ रुपये के वेतन के साथ चौथे स्थान पर रहे। उनका वेतन कंपनी के पूर्व सीईओ सुनील दुग्गल से थोड़ा ही ज्यादा रहा, जो वित्त वर्ष 2018-19 के आखिर में सेवानिवृत्त हुए। वहीं दुग्गल को 10.74 करोड़ रुपये का वेतन मिला।
मेरिको लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ सौगत गुप्ता को वित्त वर्ष 2018-19 में 9.21 करोड़ रुपये का वेतन मिला। वह इस सूची में छठें स्थान पर रहे। जीएसपीएल की कार्यकारी चेयरमैन निसाबा गोदरेज को 6.87 करोड़ रुपये का मेहनताना मिला। कोलकाता की इमामी लिमिटेड के कार्यकारी चेयरमैन आरएस अग्रवाल और पूर्णकालिक निदेशक आरएस गोयनका को पिछले साल 6.54-6.54 करोड़ रुपये का वेतन मिला।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications