ऑटोमोबाइल सेक्टर की मशहूर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्वॉय ट्रैक्टर लेकर आ रही है। बता दें कि इस बात की जानकारी खुद आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर दी है।
नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल सेक्टर की मशहूर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्वॉय ट्रैक्टर लेकर आ रही है। बता दें कि इस बात की जानकारी खुद आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, हम महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर लेकर आ रहे हैं। आपने जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, यह ट्रैक्टर उससे भी छोटा है। वहीं आनंद महिंद्रा के ट्वीट के मुताबिक, उनका मानना है कि देश के युवा जो एग्रीकल्चर में योगदान दे रहे हैं, उनके लिए यह शानदार तोहफे की तरह है।

रिमोट से होगा कंट्रोल
अच्छी बात तो यह है कि महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर फुली इलेक्ट्रिक है जिसे रिमोट की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। इस ट्रैक्टर की मदद से खेती करना बहुत ज्यादा आसान हो जाएगा। यह एक 12V का इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है जिसमें 3 (फॉरवर्ड+ रिवर्स) गियर ट्रांसमिशन दिया गया है। इस ट्रैक्टर में स्पीड लॉक फंक्शन को भी शामिल किया गया है। जानकारी दें कि फिलहाल, इस ट्रैक्टर की कीमत को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं है।
कंपनी जल्द करेगी 3-4 इलेक्ट्रिक कार बाजार में लॉन्च
बता दें, महिंद्रा एंड महिंद्रा (एएमएडंएएम) इन दिनों इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में तेजी से विस्तार करने की योजना बना रही है। हालांकि पिछले दिनों कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कंपनी की 73वीं सालाना एजीएम में कहा था कि ऑटो इंडस्ट्री में 'बड़ा बुनियादी बदलाव' हो रहा है और यह समय उस बदलाव का लाभ उठाने का है। इतना ही नहीं इस बात का भी जिक्र किया कि कंपनी आने वाले ढाई सालों में 3-4 इलेक्ट्रिक कार बाजार में लॉन्च करेगी।
महिंद्रा ने भी उत्पादन रोकने की घोषणा की
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने उत्पादन में कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी मौजूदा जुलाई-सितंबर तिमाही में अपने सभी प्लांट में उत्पादन 8-14 दिनों तक बंद रखेगी। इस बात से भी अवगत करा दें कि हाल ही में सबसे बड़ी यात्री वाहन कंपनी मारुति सुजुकी ने भी उत्पादन में कटौती करने की घोषणा की थी। जानकारी दें कि ऑटोमोबाइल मार्केट में घटती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने यह फैसला किया है। इस बात की जानकारी आज रेगुलेटरी फाइलिंग में दी गयी है। वहीं बयान में कंपनी ने कहा है कि बाजार की जरूरतों के मुताबिक अभी पर्याप्त स्टॉक है। इसलिए उत्पादन में कटौती का सप्लाई पर कोई असर नहीं होगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने उत्पादन में कटौती का फैसला ऐसे समय किया है। जब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ऐतिहासिक सुस्ती से जूझ रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications