नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार आधार के जरिए पेमेंट सिस्टम (AepPS) से ट्रांजेक्शन 20 करोड़ के स्तर को पार कर गया है।
आधार कार्ड से संबंधित एक नया आंकड़ा सामने आया है। इसका मतलब है कि मोदी सरकार का डिजिटल की ओर बढ़ाया कदम कारगर साबित हो रहा है तभी तो डिजिटल ट्रांजेक्शन में भी तेजी आ रही है। जी हां हाल ही में नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार आधार के जरिए पेमेंट सिस्टम (AepPS) से ट्रांजेक्शन 20 करोड़ के स्तर को पार कर गया है। यह सिस्टम आधार वेरीफिकेशन के माध्यम से किसी बैंक के प्रतिनिधियों द्वारा पीओएस या माइक्रोएटीएम से बैंकिंग ट्रांजेक्शन की सुविधा देता है।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिर्पोट के अनुसार एनपीसीआई ने अपनी रिर्पोट में बताया है कि पिछले महीने जुलाई में AepPS प्लेटफॉर्म के जरिए कुल 6.65 करोड़ लोगों ने बैंकिंग सेवा का फायदा उठाया है। इससे डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिला है। जुलाई में इस प्रणाली से 22.01 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। इसका वेल्यूएशन 9,685.35 करोड़ रुपये है। इसके एक साल पहले इसी अवधि में 8,867.33 करोड़ रुपये के 19.43 करोड़ ट्राजैक्शन हुए थे।
डिजिटल ट्राजैक्शन में आई तेजी को देखते हुए एनपीसीआई के सीओओ प्रवीण राय ने कहा कि एपीएसपीएस के जरिए 20 करोड़ से अधिक ट्रांजेक्शन होना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। इस प्रणाली से भारत के ग्रामीण हिस्से में लोगों को काफी फायदा हुआ है।
आपको बता दें कि आधार कार्ड कई प्रकार के डॉक्यूमेंटेशन में तो काम आता ही है साथ ही यह आपकी पहचान को भी बताता है। यदि आप कहीं भी हैं तो आपका आधार बस आपकी पहचान को साबित कर देगा, चाहे तो आप देश-विदेश के किसी कोने में हो।
आधार हर व्यक्ति के लिए जरुरी है और इसे आप कभी भी कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आधार बनवाने की प्रक्रिया भी बहुत आसान है इसे बनवाने के लिए आपको बस सर्विस चार्ज देना होता है। यह आप अपने आसपास के आधार सेंटर में जाकर बनवा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications