जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद अब डेवलपमेंट की तैयारियां भी शुरू हो गई है। जी हां बता दें कि जम्मू कश्मीर में 12 अक्टूबर को तीन दिवसीय इन्वेस्टमेंट समिट की शुरुआत होगी।
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद अब डेवलपमेंट की तैयारियां भी शुरू हो गई है। जी हां बता दें कि जम्मू कश्मीर में 12 अक्टूबर को तीन दिवसीय इन्वेस्टमेंट समिट की शुरुआत होगी। इंडस्ट्री एंड कॉमर्स मंत्रालय के प्रिंसिपल सेक्रेट्री नवीन कुमार चौधरी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में एक इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जाएगा। यह समिट 12 अक्टूबर को शुरू होगी और 14 अक्टूबर को इसका समापन होगा। जम्मू-कश्मीर वालों को मोदी सरकार की विशेष सौगात, बिना आधार मिलेगी ये योजना ये भी पढ़ें
समिट की ओपनिंग सेरेमनी श्रीनगर में वहीं समापन जम्मू में
वहीं उन्होंने कहां कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के बाद अब वहां निवेश को बढ़ावा देने के लिए बड़ी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना हैं कि आमतौर पर ऐसे समिट आयोजित करने के लिए 6-8 महीने की तैयारी की जाती है, लेकिन जम्मू-कश्मीर दिन-रात मेहनत करके कम समय में भी इस कार्यक्रम को सफल बनाएगा। इस बात की भी जानकारी दी गयी हैं कि इन्वेस्टर्स समिट की ओपनिंग सेरेमनी श्रीनगर में होगी, जबकि इसका समापन जम्मू में किया जाएगा। सूबे के अन्य इलाकों को समिट में शामिल करने के लिए सेमिनार और वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी। इसकी तैयारी के लिए भले ही हमारे पास कम समय हो, लेकिन इसे सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उनका कहना है केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, व्यापार और उद्योग जगत के दिग्गजों को इस समिट का निमंत्रण भेजा जाएगा।
देश के इन नगरों में होगा रोड शो
जम्मू कश्मीर ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाइजेशन (जेकेटीपीओ) इस समारोह की नोडल एजेंसी होगी। साथ ही कन्फैडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) समारोह की नेशनल पार्टनर होगी। समिट को सफल बनाने के लिए देश भर में भी कई कार्यक्रम किए जाएंगे। जम्मू कश्मीर इन्वेस्टमेंट समिट को लेकर केंद्र सरकार अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु समेत दुबई, अबुधाबी, श्रीनगर, सिंगापुर, लंदन और मलेशिया में रोड शो करेगी। दिल्ली में एक एंबेसडर मीट और मेगा मीडिया इवेंट का भी आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही समिट में 2000 से ज्यादा निवेशों को निमंत्रण भेजा जाएगा।
इन सेक्टर्स पर होगा फोकस किया जायेगा
जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव (वाणिज्य व उद्योग) एनके चौधरी ने बताया कि इस समिट में मुख्य रूप से समिट में एग्रीकल्चर, हार्टीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग, फिल्म इंडस्ट्री, हार्वेस्टिंग टेक्नोलॉजी, टूरिज्म, आईटी, हैंडी लूम, हैंडीक्राफ्ट और हेल्थकेयर जैसे सेक्टर पर फोकस रहेगा। उन्होंने बताया कि इसका मतलब यह नहीं है कि जिन सेक्टरों का जिक्र नहीं किया गया है, उनको तवज्जो नहीं दी जाएगी। समिट में निवेश के बारे में जानकारी दी जाएगी, साथ ही लोकल बिजनस और स्टार्टअप को भी प्लैटफॉर्म मुहैया कराया जाएगा ताकि वे दुनिया को अपने आइडियाज के बारे में जानकारी दे सकें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications