रुपया एशिया की सबसे कमजोर करेंसी बनी। जी हां भारतीय मुद्रा रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार लुढ़क रहा है, जिससे यह एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गई है।
नई दिल्ली: रुपया एशिया की सबसे कमजोर करेंसी बनी। जी हां भारतीय मुद्रा रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार लुढ़क रहा है, जिससे यह एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गई है। दरअसल विदेशी निवेशक रुपया बॉन्ड से अपना निवेश निकाल रहे हैं, जिससे रुपए की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। रुपए के खराब प्रदर्शन के पीछे भू-राजनैतिक कारणों को जिम्मेदार माना जा रहा है। बता दें कि बाजार के जानकारों का कहना है कि रुपए में यदि ऐसे ही गिरावट का दौर जारी रहा तो विदेशी निवेशकों को हुआ पूरा लाभ खत्म हो सकता है।

कैरी ट्रेडिंग करेंसी ट्रेडिंग का सबसे आसान
हालांकि आर्थिक जानकारों के अनुसार इसकी वजह ये है कि विदेशी निवेशक कम अवधि के ऋण निवेश में मुद्रा जोखिम को सीमित रखते हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक, यदि सरकारी बॉन्ड और भारतीय कॉरपोरेट की फॉरेन होल्डिंग्स की बिक्री शुरू हो गई तो इससे मुद्रा और कमजोर हो सकती है। बता दें कि रुपये बॉन्ड में निवेश आमतौर पर कैरी ट्रेड्स के जरिए होता है। कैरी ट्रेडिंग करेंसी ट्रेडिंग का सबसे आसान तरीका है, जिसमें निवेशक कम ब्याज दर वाली करेंसी के बजाय ऊंचे ब्याज दर वाली करेंसी खरीदते हैं। ऐसे में यदि रुपए में गिरावट इसी तरह जारी रही तो निवेशकों में इससे डर का माहौल पैदा हो सकता है और वह अपना पैसा निकाल सकते हैं।
भू-राजनैतिक कारण रुपए में गिरावट की बड़ी वजह
बता दें इस माह में डॉलर के मुकाबले रुपया 3.6% तक लुढ़क चुका है और यह सितंबर, 2013 के बाद दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। भू-राजनैतिक कारण रुपए में गिरावट की बड़ी वजह माने जा रहे हैं। बता दें कि जम्मू कश्मीर के विशेषाधिकार खत्म करने के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव का माहौल है। वहीं अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर ने भी स्थिति को काफी खराब बनाया हुआ है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications