आज के समय में हर कोई गूगल का इस्तेमाल करता है। यहां तक की हर छोटी से छोटी जरूरत के लिए लोग गूगल सर्च का सहारा लेते हैं।
नई दिल्ली: आज के समय में हर कोई गूगल का इस्तेमाल करता है। यहां तक की हर छोटी से छोटी जरूरत के लिए लोग गूगल सर्च का सहारा लेते हैं। ये बात भी सच है कि कई मायनों में तो गूगल सर्च से लोगों काफी हद तक मदद मिल जाती है। लेकिन गौर करने वाली बात ये भी हैं कि जरूरी नहीं की गूगल पर दी गई सभी जानकारी सही ही हो। गूगल पर फेक नंबर, फेक सर्विसेज़ और जालसाजों का भी डेरा हो गया है। ऐसे में कई लोग अपनी पूरी कमाई पल भर में गंवा देते हैं और बाद उनके हाथ कुछ नहीं लगता है। Google आपके Online Purchase History पर नज़र रखता है, क्या आप जानते हैं ? ये भी पढ़ें

कुछ मिनटों के अंदर ही बैंक बैलेंस खाली
जी हां आपको बता दें कि हाल ही में बैंगलुरू में एक महिला इस घटना की शिकार हुई है। महिला को जब जोमैटो ऐप पर कस्टमर केयर का नंबर नहीं मिला तो उसने गूगल सर्च किया। गूगल सर्च के बाद जो नंबर दिखा, महिला ने उस पर कॉल लगा दिया। रिफंड रिक्वेस्ट देने के चक्कर में महिला ने अपने बैंक अकाउंट की सारी डिटेल दे दी और कुछ मिनटों के भीतर ही उसका बैंक बैलेंस उड़ गया। दरअसल, गूगल सर्च पर दिखा जोमैटो कस्टमर केयर का नंबर फर्जी था। जोमैटो की तरफ से इन फर्जी कॉल सेंटरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
इसी तरह, चेन्नै की एक महिला भी फर्जी कस्टमर केयर नंबर के चक्कर में जालसाजी का शिकार होते-होते बची। जब महिला ने गलती से फर्जी कस्टमर केयर नंबर मिलाया तो जालसाज ने महिला से बैंक अकाउंट का पासवर्ड बताने के लिए कहा।
जब महिला को फ्रॉड का शक हुआ तो उसने गलत पिन बता दिया। कॉल खत्म होने के तुरंत बाद उसे मैसेज आया कि गलत पासवर्ड की वजह से 5000 और 10,000 रुपए के दो ट्रांजैक्शन फेल हो गए हैं।
जानकारी देना चाहेंगे कि इससे पहले मुंबई में भी ऐसा ही कुछ मामला सामने आया था। धोखाधड़ी करने वालों ने गूगल सर्च पर ईपीएफओ ऑफिस का नंबर बदल दिया था। जब लोग उस नंबर पर फोन लगाते तो उनके बैंक के सीक्रेट डिटेल पूछकर उनके अकाउंट से पैसे उड़ा दिए जाते। इस तरह की धोखाधड़ी के कई लोग शिकार हुए।
इन बातों का ध्यान रखें
इस बात का ध्यान रखें कि किसी कॉन्टैक्ट की जरूरत पड़े तो ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ही नंबर लें। इतना ही नहीं किसी भी सूरत में बैंक अकाउंट की गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा ना करें। अन्यथा गलत इस्तेमाल में आपकी पूरी कमाई किसी के हाथ लग सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications