यहां पर आपको बीएसएनएल के रिवाइज्ड प्लान के बारे में बताएंगे। जिसमें आपको अब 375 जीबी का डाटा मिलेगा।
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने पॉपुलर 1,098 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में लंबे समय बाद बड़ा बदलाव किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने भारत में जियो की एंट्री के बाद से ही 1098 रुपए का यह रीचार्ज प्लान ऑफर कर रही थी। यह प्लान BSNL के शुरुआती प्रीपेड प्लान्स में से था, जो रिलायंस जियो के सस्ते प्लान को टक्कर देने के लिए 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आ रहा था। अब इस प्रीपेड प्लान में बदलाव किया गया है।

बता दें कि बीएसएनएल का 1,098 रुपये वाला प्रीपेड प्लान बाकी ऑपरेटरों के मुकाबले पहले काफी आगे था क्योंकि यह अनलिमिटेड डेटा ऑफर रहा था। अब बदलाव करते हुए कंपनी ने न सिर्फ ओवरऑल डेटा लिमिट तय कर दी है, बल्कि प्लान की वैलिडिटी भी 9 दिन घटा दी है। दरअसल, 1,098 रुपये का बीएसएनएल का प्रीपेड प्लान अबतक यूजर्स को डेटा बेनिफिट्स के अलावा वॉइस कॉलिंग और एसएमएस 84 दिनों के लिए दे रहा था, अब इस वैलिडिटी को घटाकर 75 दिन कर दिया है।
बीएसएनएल मार्केट के हिसाब से प्रीपेड प्लान्स में पहले भी बदलाव करता रहा है और अब 1,098 रुपये के प्लान को अपडेट किया गया है। अब इस प्रीपेड प्लान में एक डाटा लिमिट सेट की गई है और इसकी वैलिडिटी भी घटाई गई है। अब इस प्लान की वैलिडिटी 75 दिन कर दी गई है, जिसके दौरान यूजर्स को 375 जीबी डेटा मिलेगा। इससे पहले यह प्लान 84 दिन के लिए यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल करने का विकल्प देता था। यह परिवर्तन देशभर के सभी सर्कलों में किया गया है।
डाटा बेनिफिट्स के अलावा यूजर्स को इस प्लान में दिल्ली और मुंबई सर्कल सहित देशभर में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 मुफ्त एसएमएस 75 दिनों के लिए मिलते हैं। इससे पहले बीएसएनएल कोई फिक्स्ड डेटा लिमिट न देते हुए, इसे अनलिमिटेड डेटा प्लान के तौर पर मार्केट में प्रचारित किया जा रहा है। कंपनी अब भी इसे अनलिमिटेड डेटा प्लान ही कह रही है, हालांकि 75 दिनों के लिए कुल डेटा की सीमा 375 जीबी है। यह जरूर है कि यूजर्स के लिए इस योजना में कोई डेली लिमिट सेट नहीं की गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications