यहां पर आपको बताएंगे कि एटीएम कार्ड में होने वाले फ्रॉड से कैसे बचा सकते हैं।
एटीएम फ्रॉड से संबंधित खबर आप अक्सर पढ़ते होंगे। कई बार तो हैकर पिन नंबर हैक करके इसका मिस यूज भी करते हैं। आप अक्सर पेमेंट करने के लिए डेबिट कार्ड का उपयोग शॉपिंग मॉल और आनलॉइन शॉपिंग के दौरान करते हैं। साथ ही आप इस एटीएम से पैसे कैश के रुप में भी निकालते हैं। तब आपको सावधानी के साथ काम लेना चाहिए और किसी भी अनहोनी के होने से पहले सतर्क रहना चाहिए।
वर्तमान पते पर ही मंगवाएं
जब भी आप नये एटीएम और डेबिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं तो अपना नया और वर्तमान पता ही दें। ताकि कार्ड सही पते पर ही आए किसी और के पास नहीं। जब एक बार कार्ड आपको मिल जाए तो अपने कार्ड के पीछे अपने हस्ताक्षर भी कर लें।
बदलते रहें एटीएम पिन
अक्सर ऐसा होता है कि कई सालों से चलने वाले एटीएम का पासवर्ड भी वही पुराना ही होता है। जिसे हैक करना थोड़ा आसान होता है। अगर हैक नहीं हुआ है तो कोई और भी इसे पता करके इसका मिस यूज कर सकता है। इसलिए समय-समय पर अपना एटीएम पिन बदलते रहना चाहिए।
किसी भी साइट पर अपनी पर्सनल डिटेल न दें
अक्सर ऐसा होता है कि आपके मेल पर कुछ ऑफर के साथ पॉपअप दिखते हैं। जिसे देखकर आप आकार्षित हो जाते हैं और वहां रजिस्ट्रेशन करते हैं। इसे दौरान आप से आपकी पर्सनल डिटेल जैसे कि अकाउंट नंबर, एटीएम पिन नंबर आदि मांगा जाता है। तो आप ऐसी जानकारी देने से बचें।
समय-समय पर चेक करें स्टेटमेंट
अपने अकाउंट से संबंधित स्टेटमेंट समय-समय पर चेक करते रहें ताकि अगर कोई अन-ऑथराइज्ड ट्रांजेक्शन हुआ है तो आपको इसकी जानकारी मिल जाए। अगर आपका एटीएम खो जाता है या चोरी हो जाता है तो तुरंत ही बैंक को इंफॉर्म करें ताकि आपका डेबिट कार्ड ब्लॉक हो जाए।
कार्ड के उपर न लिखें एटीएम पिन
डेबिट कार्ड के उपर पिन नंबर लिखने की गलती कभी न करें। न ही किसी पेपर या किसी डायरी में लिख कर अपने पर्स में रखें। न ही किसी और के साथ अपना यह प्रायवेट नम्बर शेयर करें। एटीएम मशीन में पिन डालते समय दूसरे हांथ से ढ़ंक लें ताकि कोई और न देख सके।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications