आयकर विभाग की 'धमकीभरे' नोटिस से अगर आप भी परेशान हुए है तो ये खबर आप जरूर पढ़ें। अब चिंता की कोई बात नहीं।
नई दिल्ली: आयकर विभाग की 'धमकीभरे' नोटिस से अगर आप भी परेशान हुए है तो ये खबर आप जरूर पढ़ें। अब चिंता की कोई बात नहीं। जी हां इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय अगर आप कोई जानकारी देना भूल गए हैं या खर्च संबंधी कोई डीटेल देना आपसे छूट गया है तो चिंता मत कीजिए। टैक्स विभाग अब आपके साथ पहले की तरह सख्ती नहीं बरतेगा और तुरंत आपको इनकम टैक्स विभाग का 'धमकीभरा' नोटिस भी नहीं दिया जाएगा। अच्छी बात ये है कि आयकर विभाग ने टैक्स संबंधी मुद्दों से डील करने के लिए दोस्ताना रवैया अपनाने का फैसला लिया है। दरअसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर अधिकारियों को अपने तौर-तरीकों में बदलाव लाने को कहा था, जिसके बाद विभाग ने टैक्स-पेयर्स के साथ नरम रुख अपनाने का फैसला लिया है। इनकम टैक्स रिटर्न भरने में इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत ये भी पढ़ें

धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किए बगैर टैक्स कलेक्शन बढ़ाने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्री ने टैक्स चोरी को रोकने के लिए आयकर अधिकारियों और टैक्स-पेयर्स के बीच संवाद सुधारने को कहा था। उनका कहना हैं कि, आयकर अधिकारियों का काम बेहद संवेदनशील होता है। टैक्स-पेयर्स और उनके मुद्दों के बारे में हमें उनसे बेहद शालीनता और इज्जत से पेश आना चाहिए। लिहाजा आयकर विभाग अब 'धमकी भरी' भाषा का इस्तेमाल किए बगैर टैक्स कलेक्शन बढ़ाने की कोशिश करेगा।
नियमों के तहत होगी कार्रवाई
इसके अलावा इनकम टैक्स के अधिकारियों से कहा गया है कि वे टैक्स वसूली के लिए लोगों को जागरूक करें और प्रोत्साहन के जरिए टैक्स वसूली की कोशिश करें। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी टैक्स टेररिज्म पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि टैक्स टारगेट पूरा किया जाएगा लेकिन उसके लिए अधिकारी किसी टैक्सपेयर को परेशान नहीं करेंगे। टैक्स टारगेट पहले से तय किया गया है। हालांकि टैक्स चोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बात की भी जानकारी दी गयी कि अधिकारियों को नियम के तहत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications