मांग में कमी का सामना कर रहे वाहन डीलरों का कर्ज चुकाने की अवधि एसबीआई ने बढ़ा दी है।
ऑटो सेक्टर में मंदी को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने एक बड़ा कदम उठाया है। मांग में कमी का सामना कर रहे वाहन डीलरों का कर्ज चुकाने की अवधि एसबीआई ने बढ़ा दी है। एसबीआई के प्रबंध निदेशक (खुदरा और डिजिटल बैंकिंग) पीके गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा है कि हम वाहन चालकों से लगातार बात कर रहे हैं और कठिनाई की स्थिति में बैंक कई मामलों में ऋण भुगतान के लिए समय बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आम तौर पर ऋण भुगतान की अवधि 60 दिन की होती है लेकिन बैंक ने इसे बढ़ाकर 75 दिन और कुछ मामलों में 90 दिन कर दिया है। गुप्ता ने कहा है कि बैंक के तौर पर हमारा ध्यान केवल वित्तीय पक्ष पर रहता है। हमारा मुख्य ध्यान कार खरदारों को सस्ती दर पर कर्ज उपलब्ध कराना है। हम विनिर्माता से कार खरीदने वाले डीलर को भी ऋण उपलब्ध कराते हैं। पर जहां तक मांग में वृद्धि लाने का पहलू है, इस दिशा में केवल सरकार हस्तक्षेप कर सकती है।
गुप्ता ने कहा कि हाल के महीनों में विभिन्न वजहों से वाहनों के लिए बैंकों से ऋण लिए जाने में कमी आई है। दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने रविवार को कहा कि कर्ज की मांग कमजोर बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि आर्थिक अर्थव्यवस्था में ऋण मांग की कमी है जबकि कर्ज की आपूर्ति को लेकर कोई समस्या नहीं है क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पास कर्ज देने को धन पर्याप्त रूप से उपलब्ध है। कुमार ने संवाददाताओं से कहा, अर्थव्यवस्था में कर्ज की मांग नरम है। अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने की जरूरत है।
एसबीआई को इस वित्त वर्ष के ऋण कारोबार में संतोषजनक 12 से 14 प्रतिशत की ऋण वृद्धि की उम्मीद है। बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने यह बात कही।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications