अब मध्यप्रदेश के दो बड़े शहरों भोपाल और इंदौर में भी मेट्रो शुरु की जाएगी।
दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद एवं अन्य बड़े शहरों जैसे अब मध्यप्रदेश में मेट्रो ट्रेन चलेगी। केंद्र और राज्य सरकार ने इसके लिए सोमवार को मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता मध्य प्रदेश के शहरी विकास और आवास मंत्री जयवर्धन सिंह और केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की मौजूदगी में हुआ। इस समझौते के तहत जल्द ही भोपाल और इंदौर के लोगों को मेट्रो ट्रेन में यातायात करने की सुविधा मिलेगी।

रिर्पोट के अनुसार इस प्रोजेक्ट के तहत राज्य के दो सबसे बड़े शहरों में 59.42 किमी लंबी लंबी मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए 14 हजार करोड़ रुपए के बजट का निर्धारण किया गया है। भोपाल की मेट्रो लाइन 27.87 किमी लंबी होगी जबकि इंदौर की मेट्रो लाइन 31.55 किमी लंबी होगी। रिर्पोट के अनुसार, प्रोजेक्ट के तहत मेट्रो रेल का पहला चरण 2022 के अंत तक या 2023 की शुरुआत में संचालित हो जाएगा। बता दें कि केंद्रीय मंत्रालय ने पिछले साल अक्टूबर में इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी थी।
तो वहीं भोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दो कॉरीडोर होंगे- करोंड सर्कल से एम्स तक (14.99 किमी) और भदभदा चौराहे से रत्नागिरी तिराहे (12.88 किमी) तक। यह दोनों कॉरीडोर शहर की प्रमुख जगहों को कनेक्ट करेगा। इंदौर मेट्रो रेल बंगाली चौराहे से शुरू होकर विजय नगर, भंवरकुआं, टर्मिनल और पलासिया से होते हुए बंगाली चौराहे तक आएगी। यह प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कोरपोरेशन द्वारा पूरी की जाएगी। इनमें केंद्र और राज्य सरकार की भागीदारी बराबर रहेगी।
मेट्रो रेल आ जाने से एक ओर जहां मध्यप्रदेश में रोजगार बढ़ेगा तो वहीं दूसरी ओर यातायात में आसानी होगी। लोगों अब मेट्रो बस के साथ-साथ मेट्रो ट्रेन का भी सफर करने को मिलेगा, जिससे वहां की जीवनशैली आसान हो जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications