नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने इंटरनेट की 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में सभी मोबाइल कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। जुलाई 2019 में रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड 21 एमबीपीएस रही है। जियो की जून में 4जी डाउनलोड स्पीड 17.6 एमबीपीएस रही थी। वहीं 4जी अपलोड के मामले में वोडाफोन ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। जुलाई में वोडाफोन की 4जी अपलोड स्पीड 6.6 एमबीपीएस रही है। इंटरनेट स्पीड को लेकर टेलीकॉम अथारिटी ट्राई हर माह रिपोर्ट जारी करता है। हाल ही में ट्राई ने जुलाई 2019 की रिपोर्ट जारी की है।

एयरटेल की इंटरनेट की स्पीड घटी
ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में एयरटेल की अपलोड स्पीड 8.8 एमबीपीएस रही है, जो जून में 9.2 एमबीपीएस थी। इस प्रकार एयरटेल की 4जी इंटरनेट अपलोड में कमी दर्ज की गई है। कुछ समय पहले वोडाफोन और आइडिया का विलय हो गया था, लेकिन ट्राई अभी भी दोनों कंपनियों के अलग आंकड़े जारी करता है। वहीं वोडाफोन नेटवर्क की औसत 4G डाउनलोड स्पीड में गिरावट दर्ज की गई। जून के वोडा की डाउनलोड स्पीड 7.9 एमबीपीएस थी, जो जुलाई में 7.7 एमबीपीएस रह गई।
इंटरनेट अपलोड स्पीड में वोडा सबसे आगे
आइडिया सेल्यूलर ने जुलाई माह में अपलोड स्पीड में मामूली सुधार दर्ज किया है। जुलाई में उसकी 4जी डाउनलोड स्पीड 6.6 एमबीपीएस रही है। वहीं बीएसएनएल की जुलाई में 2.5 एमबीपीएस रही है। हालांकि यह 3जी मोबाइल कंपनियों में सबसे आगे रहा है। आइडिया 2 एमबीपीएस की औसत डाउनलोड स्पीड के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इसके बाद वोड की स्पीड 1.9 एमबीपीएस और एयरटेल की 1.4 एमबीपीएस की स्पीड रही।
रिलायंस जियो ने सुधारी अपलोड स्पीड
आइडिया और एयरटेल की जुलाई 2019 में औसत अपलोड स्पीड क्रमश 5.3 एमबीपीएस और 3.2 एमबीपीएस रही है। दोनों कंपनियों की औसत 4जी अपलोड स्पीड में मामूली गिरावट आई है। वहीं रिलायंस जियो में 4.3 एमबीपीएस की औसत अपलोड स्पीड के साथ सुधार दर्ज किया है। ट्राई ऐवरेज स्पीड की रेटिंग माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से जुटाए रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर इसे जारी करता है।
यह भी पढ़ें : रिलायंस जियो का फिर धमाका, 5 सितंबर तक फ्री की ये सेवा
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications