आईटीसी (ITC) एशिया की सबसे बड़ी सिगरेट बनाने वाली प्रमुख कंपनी ने अब कैफे कॉफी डे (सीसीडी) में हिस्सेदारी खरीदने की सोच रही
आईटीसी (ITC) एशिया की सबसे बड़ी सिगरेट बनाने वाली प्रमुख कंपनी ने अब कैफे कॉफी डे (सीसीडी) में हिस्सेदारी खरीदने की सोच रही है। फिलहाल, अभी इसके लिए बातचीत शुरुआती प्रक्रिया में है, जिसके बारे में आगे जाकर के निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले कोका कोला ने भी शेयर में हिस्से खरीदने के लिए अपनी तरफ से दिलचस्पी दिखाई थी।

आपको बता दें कि आईटीसी अपनी छवि को एक तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनी से हटाकर के अब लोगों की जरूरत का सामान तैयार करने वाली कंपनी के तौर पर काम करना चाहती है। सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर जहां कई सारे टैक्स लगा दिए हैं, वहीं सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर पाबंदी लगा दी गई है। बता दें कि कॉफी डे पर अपने संस्थापक वी जी सिद्धार्थ द्वारा लिए गए उधार को कम करने का दबाव है, जिसके चलते सिद्धार्थ ने खुदकुशी कर ली। जी हां कॉफी कैफे डे के फाउंडर वीजी सिद्धार्थ ने आर्थिक दबाव के चलते आत्महत्या की थी। उनकी मौत के बाद सीसीडी के शेयर धड़ाम हो गए थे।
ब्लूमबर्ग की रिर्पोट के अनुसार वर्तमान में पूरे देश में कॉफी डे के 1700 आउटलेट हैं। यह स्टारबक्स से 10 गुना ज्यादा हैं। तो वहीं कोका-कोला देश में कैफे बिजनेस में पांव जमाना चाहता है क्योंकि कार्बोनेटेड ड्रिंक के साथ उसकी मुख्य बिजनेस में सुस्ती बनी हुई है। इससे पहले जून में भी खबर आई थी कि कोका-कोला कॉफी डे में हिस्सेदारी खरीद सकता है।
इस विषय में दो अधिकारियों ने कहा था कि कोका-कोला कैफे सेगमेंट में अपनी जगह और मजबूत बनाना चाहता है। मामला अटलांटा में कोका-कोला के मुख्यालय से देखा जा रहा है। तब कहा गया था कि कोका-कोला की ग्लोबल टीम के अधिकारी सीसीडी के प्रबंधन से बातचीत कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications