सरकारी स्वामित्व वाले ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बता दें कि बैंक ने मंगलवार को कहा कि ग्राहक अब रेपो दर आधारित ब्याज पर आवास एवं वाहन ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
नई दिल्ली: सरकारी स्वामित्व वाले ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बता दें कि बैंक ने मंगलवार को कहा कि ग्राहक अब रेपो दर आधारित ब्याज पर आवास एवं वाहन ऋण प्राप्त कर सकते हैं। जी हां ओबीसी के कस्टमर्स अब रेपो रेट से लिंक्ड ब्याज दरों यानी आरएलएलआर पर होम लोन और व्हीकल लोन ले सकेंगे। ये ब्याज दरें होम लोन के लिए 8.35 फीसदी और व्हीकल लोन के लिए 8.70 फीसदी से शुरू होंगी। बैंक ये पेशकश आरबीआई की रेपो रेट से लिंक्ड नए लॉन्च होम लोन और व्हीकल लोन वेएिंट के तहत करेगा। यह जानकारी ओबीसी द्वारा जारी एक बयान से सामने आई है। अच्छी खबर: इस बैंक ने सस्ता किया होम और ऑटो लोन ये भी पढ़ें
आरबीआई गवर्नर ने बैंकों से की थी अपील
ओबीसी ने कहा कि कस्टमर्स के पास एलसीएलआर लिंक्ड ब्याज दर और रेपो रेट से लिंक्ड ब्याज दर पर लोन लेने का ऑप्शन होगा। इस पेशकश के जरिए बैंक रेपो रेट में बदलाव का तुरंत फायदा कस्टमर्स तक उचित और पारदर्शी तरीके से पहुंचा सकेगा। हाल ही में सोमवार को रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों से अपील की थी कि वे अपने लोन और जमा दरों को रेपो रेट से लिंक करें। रेपो रेट वह ब्याज दर होती है, जिस पर आरबीआई बैंकों को शॉर्ट टर्म लोन देता है।
एसबीआई ने पहले ही लॉन्च किया रेपो रेट लिंक्ड होम लोन प्रॉडक्ट
देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई रेपो रेट लिंक्ड होम लोन प्रॉडक्ट जुलाई में लॉन्च कर चुका है। एसबीआई के रेपो रेट लिंक्ड होम लोन प्रॉडक्ट के लिए ब्याज दर का आधार रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट यानी आरएलएलआर है। बता दें कि आरएलएलआर तय करने के लिए बैंक रेपो रेट पर अपनी ऑपरेटिंग कॉस्ट जोड़ते हैं। एसबीआई में यह कॉस्ट मिनिमम 2.25 फीसदी है। रेपो रेट लिंक्ड होम लोन प्रॉडक्ट के तहत आरएलएलआर रेपो रेट+ 2.25 फीसदी है। रेपो रेट घटकर अभी 5.40 फीसदी है यानी एसबीआई का आरएलएलआर 7.65 फीसदी हुआ।
1 सितंबर से होगा लागू
जानकारी दें कि रेपो रेट लिंक्ड होम लोन प्रॉडक्ट के लिए ब्याज दर आरएलएलआर + 40 bps से लेकर आरएलएलआर +110 bps तक है। इस आधार पर यह 8.05 फीसदी से लेकर 8.20 फीसदी तक होगी। यह रेट 1 सितंबर 2019 से लागू होगी। एसबीआई के नए विज्ञापन के मुताबिक, रेपो रेट लिंक्ड होम लोन प्रॉडक्ट के तहत 1 सितंबर से लागू होने वाली 8.05 फीसदी की मिनिमम ब्याज दर का फायदा मौजूदा आरएलएलआर होम लोन कस्टमर्स को भी होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications