अक्षय कुमार दुनिया के चौथे हाइएस्ट पेड एक्टर में से एक है। दरअसल, फोर्ब्स ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट जारी की है।
नई दिल्ली: अक्षय कुमार दुनिया के चौथे हाइएस्ट पेड एक्टर में से एक है। दरअसल, फोर्ब्स ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अक्षय का नाम चौथे स्थान पर है। बता दें कि इस लिस्ट में अक्षय कुमार के अलावा किसी भी बॉलीवुड एक्टर का नाम शामिल नहीं है।

अक्षय कुमार 466 करोड़ रु. की कमाई के साथ चौथे पायदान पर
जानकारी दें कि फोर्ब्स द्वारा जुलाई में जारी हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 100 सेलेब्रिटीज की लिस्ट के बाद अब खिलाड़ी कुमार दुनिया के 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में शामिल हो गए हैं। अक्षय कुमार 65 मिलियन डॉलर यानी करीब 466 करोड़ रु. की कमाई के साथ चौथे पायदान पर हैं। इस लिस्ट में 89.4 मिलियन डॉलर की इनकम के साथ ड्वेन जॉनसन का नाम टॉप पर हैं।
कमाई का काफी हिस्सा दान में देते
बात करें अगर पिछले साल कि तो अक्षय कुमार के साथ सलमान खान ने भी दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाई थी, लेकिन इस साल उन्हें इसमें जगह नहीं मिल पाई है। पिछले साल इस लिस्ट में अक्षय कुमार सातवें नंबर पर थे । वहीं सलमान 9वें स्थान पर थे । अच्छी बात ये हैं कि अक्षय कुमार अपनी कमाई का काफी हिस्सा दान में दे देते हैं। पिछले दिनों असम के चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड और काजीरंगा नेशनल पार्क को 1-1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की थी। इसके अलावा अक्षय कुमार ने 'भारत के वीर' नाम से एक एप भी लॉन्च किया था। इसके जरिए वो शहीदों के परिवारों तक आर्थिक मदद पहुंचाते हैं।
हर फिल्म के लिए 50 लाख डॉलर से लेकर 1 करोड़ डॉलर लेते
बता दें कि सूची में सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान जगह नहीं बना सके हैं। अक्षय कुमार को फोर्ब्स 2018 की लिस्ट में 76वां स्थान मिला था। उस समय उनकी आय 4.05 करोड़ रुपये थी। हालांकि फोर्ब्स के मुताबिक अक्षय कुमार ने 2019 में हर फिल्म के लिए 50 लाख डॉलर से लेकर 1 करोड़ डॉलर तक चार्ज किया। इसके अलावा अक्षय कुमार ने 20 से अधिक ब्रांड के लिए विज्ञापन करके करोड़ों रुपये कमाए। वे टाटा और हारपिक बाथरूम क्लीनर जैसे ब्रांड के लिए विज्ञापन कर रहे हैं। हाल में अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। मिशन मंगल अपनी रिलीज के 7 दिनों के भीतर 121 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications