सीबीडीटी ने कर्मचारी पेंशन स्कीम (ईपीएस) 1995 में संशोधन करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।
सीबीडीटी ने कर्मचारी पेंशन स्कीम (ईपीएस) 1995 में संशोधन करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव में 15 साल तक कम्युटेशन लेने के बाद पेंशन की कम्युटेड वैल्यू को लागू करने का प्रावधान किया गया है। इस फैसले से 6.3 लाख पेंशनधारियों को फायदा होगा। बता दें कि पेंशनर्स इसके लिए पिछले कई वर्षों से मांग कर रहे थे।

आपको बता दें कम्यूटेड वैल्यू भविष्य के वित्तीय दायित्व का शुद्ध वर्तमान मूल्य होता है। कुल पेंशन दायित्व लंबी अवधि की ब्याज दर और मृत्यु दर के आधार पर जीवन प्रत्याशा का एक उत्पाद है। कम्यूटेड वैल्यू की गणना उस उम्र में जिस पर एक कर्मचारी सेवा से अलग होता है, पेंशन भुगतान करने के लिए उसके जीवित रहने की वर्षों की संख्या और इस भुगतान को उत्पन्न करने के लिए लम्पसम निवेश पर प्रोफअनुमोदित दर से रिटर्न पर आधारित होती है। सेवा से अलग होने पर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी की पेंशन की कम्यूटेड वैल्यू का एक लम्पसम भुगतान प्राप्त करने का विकल्प दिया जाता है।
इसका सीधा मतलब है कि 15 साल की अवधि तक न्यूनतम मासिक पेंशन लेने वाले पेंशनर्स को कम्यूटेड वैल्यू का लम्पसम भुगतान हासिल करने का विकल्प दिया जाएगा।
इस मौके पर श्रम और रोजगार राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बैठक के बाद बताया कि ईपीएफओ ने ईपीएफ सदस्य के 91 प्रतिशत दावों को ऑनलाइन मोड से निपटाया है। उन्होंने ईपीएफओ के अच्छे प्रशासन की खूब प्रशंसा की जिसके तहत उन्होंने एसबीआई से बातचीत कर ओडी शुल्क को कम करवाया, एफडी ब्याज में वृद्धि करवाई और कलेक्शन चार्ज को खत्म करवाया। इससे ईपीओ को सालाना 22 करोड़ रुपए का फायदा हुआ।
मंत्री ने संशोधित EPFIGMS 2.0 वर्जन को भी लॉन्च किया। जो तेज और आसान शिकायत निवारण के जरिये 5 करोड़ से अधिक सदस्य और लाखों नियोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications