आरबीआई ने आम आदमी के सुविधा के लिए आरटीजीएस के समय में बदलाव किया है।
नई दिल्ली: आरबीआई ने आम आदमी के सुविधा के लिए आरटीजीएस के समय में बदलाव किया है। जी हां भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आम आदमी के लिए रियल टाइम ग्रॉस सेलटमेंट (आरटीजीएस) सिस्टम का समय बढ़ा दिया है। अब सुबह 8 बजे की बजाय 7 बजे से आरटीजीएस शुरू होगा। जानकारी दें कि ये नई सर्विस 26 अगस्त 2019 से शुरू होगी। आपको बता दें कि आरटीजीएस ट्रांजैक्शन वास्तविक समय में होती है। जब आप ट्रांजेक्शन करते हैं तो दूसरे अकाउंट में तुरंत पैसा ट्रांसफर होता है। दूसरे-चौथे शनिवार को बैंक की छुट्टी के साथ-साथ ये सर्विस बंद रहती है। वहीं, रविवार और बैंक की जब-जब छुट्टी होती है ये सर्विस बंद रहती है। आरबीआई: एटीएम से जुड़े नियमों में एक और बदलाव, ग्राहकों को मिलेगा फायदा ये भी पढ़ें

आरटीजीएस से 2 लाख रु या उससे ज्यादा रकम ट्रांसफर
बता दें कि आरटीजीएस से मुख्य रूप से 2 लाख रुपये या उससे ज्यादा रकम ट्रांसफर की जाती है। हालांकि इसके लिए खास समय निश्चित है। आरटीजीएस का रखरखाव करने वाले रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल में आरटीजीएस ट्रांसफर की टाइमिंग में डेढ़ घंटे तक का विस्तार भी किया है।
जानें आरटीजीएस की नई टाइमिंग
जैसा कि आरबीआई ने आरटीजीएस का समय बढ़ा दिया है। अब सुबह 8 बजे की बजाय 7 बजे से आरटीजीएस शुरू होगा। फिलहाल, ग्राहकों के लिए आरटीजीएस सिस्टम की टाइमिंग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक है। वहीं इंटर-बैंक ट्रांजैक्शन की टाइमिंग सुबह 8 बजे से शाम 7.45 बजे तक है। नए आदेश में अब आरटीजीएस सिस्टम का समय बढ़ाया गया है। अब ग्राहकों और बैंकों के लिए आरटीजीएस सुबह 7 बजे से शुरू होगा।
जानें क्या है आरटीजीएस और एनईएफटी में अंतर
आरटीजीएस और एनईएफटी में अंतर देखा जाए तो दोनों का ही काम दो अलग अलग बैंक अकाउंट में पैसे ट्रान्सफर करना है। अगर आपको किसी एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रान्सफर करना है तो आप एनईएफटी और आरटीजीएस में से किसी एक का प्रयोग कर सकते हैं। आपको बता दें कि दोनों में मुख्य अंतर समय सीमा को लेकर है। एक तरफ जहां एनईएफटी में पैसे ट्रान्सफर करने की कोई लिमिट नहीं है। वहीं आप 1 रूपये से लेकर ज्यादा ज्यादा कितने भी रूपये ट्रान्सफर कर सकते हैं। जबकि वहीं दूसरी तरफ आरटीजीएस में आपको कम से कम 2 लाख रूपये का ट्रान्सफर करना होगा। इसमें भी आप ज्यादा से ज्यादा कितने भी रूपये ट्रान्सफर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी का बड़ा ऐलान: क्या आपकी EMI बढ़ेगी?

RBI का फैसला: क्या आपकी EMI का बोझ होगा कम?

RBI MPC बैठक: कल बदल सकती है आपकी EMI और FD की किस्मत!

RBI रेपो रेट का फैसला: क्या अब आपकी EMI कम होगी?

RBI का बड़ा फैसला: EMI का बोझ अब नहीं बढ़ेगा!

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा



Click it and Unblock the Notifications