दुबई में रह रहे भारतीय लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जी हां दरअसल, यूएई रूपे कार्ड पेश करने वाला पश्चिम एशिया का सबसे पहला देश बनने जा रहा है।
नई दिल्ली: दुबई में रह रहे भारतीय लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जी हां दरअसल, यूएई रूपे कार्ड पेश करने वाला पश्चिम एशिया का सबसे पहला देश बनने जा रहा है। जी हां आज यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खाड़ी देश की यात्रा के दौरान कार्ड पेश किया जाएगा। रूपे कार्ड अपनी तरह का पहला भारतीय घरेलू डेबिट और क्रेडिट कार्ड भुगतान नेटवर्क है। यह कार्ड एटीएम, पीओएस उपकरणों तथा ई-कॉमर्स वेबसाइट पर काम करता है। बता दें कि इसकी शुरुआत 2012 में हुई थी।

वहीं यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने जानकारी दी है कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया और यूएई की मरकरी पेमेंट्स सर्विसेज के बीच दोनों देशों में भुगतान प्लेटफार्म के लिए टेक्नोलॉजी 'इंटरफेस' स्थापित करने संबंधी सहमति ज्ञापन (एमओयू) का आदान प्रदान किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि इससे यूएई में पॉइंट आफ सेल टर्मिनलों पर रूपे कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
रूपे जेसीबी ग्लोबल कार्ड्स
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और जेसीबी इंटरनेशनल को. लिमिटेड (जेसीबीआई) ने 22 जुलाई 2019 को रूपे जेसीबी ग्लोबल कार्ड्स को लॉन्च किया था। इन कार्ड्स को भारतीय बैंकों के साथ मिलकर लॉन्च किया था। जेसीबीआई,जेसीबी को. लिमिटेड की इंटरनेशनल ऑपरेशंस सब्सिडियरी है। रूपे जेसीबी ग्लोबल कार्ड्स को भारत के अंदर रूपे कार्ड को स्वीकार करने वाले पॉइंट्स पर इस्तेमाल किया जा सकेगा, वहीं देश के बाहर जेसीबी कार्ड स्वीकार करने वाले पॉइंट्स पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इन पॉइंट्स में पीओएस और एटीएम दोनों शामिल हैं।
ये बैंक जारी करेंगे जेसीबी ग्लोबल कार्ड
जानकारी दें कि यह भारत में जेसीबी ब्रांड का पहला कार्ड है। एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक, सिटी यूनियन बैंक, TJSB बैंक और अन्य कई बैंक RuPay-JCB ग्लोबल कार्ड जारी करेंगे। बता दें कि कार्ड होल्डर चीन, जापान, हवाई, दुबई, सिंगापुर, हांग कांग, बैंकॉक और कोरिया में जेसीबी लॉन्ज जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। इस पहल से दोनों कंपनियां कस्टमर्स को हाई वैल्यू सर्विस देना जारी रखेंगी, विशेषकर विदेश जाने वाले भारतीय यात्रियों को।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications