अबू धाबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल यानी शनिवार को अमीरात पैलेस में एक किलो लड्डू खरीदने के लिए अपने रूपे कार्ड का इस्तेमाल किया। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में मास्टरकार्ड या वीजा कार्ड की टक्कर में रूपे कार्ड को लांच किया। मध्य पूर्व में संयुक्त अरब अमीरात ऐसा पहला ऐसा देश है, जहां रूपे कार्ड लांच किया गया है। संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने अमीरात पैलेस में इस रूपे कार्ड के लॉन्च के दौरान घोषणा की कि यूएई में अगले हफ्ते से 12 प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों में इसे स्वीकार किया जाने लगेगा।
पीएम मोदी ने खरीदा छप्पन भोग
मोदी ने लॉन्च के दौरान अपने रूपे कार्ड का उपयोग कर यहां स्थापित एक मॉल में से छप्पन भोग अबूधाबी आउटलेट से लड्डू खरीदा। छप्पन भोग के मालिक और प्रबंध निदेशक विनय वर्मा ने खलीज टाइम्स को बताया कि रूपे कार्ड का उपयोग कर उन्होंने एक किलो मोतीचूर के लड्डू खरीदे। उन्होंने आगे कहा कि इस महत्वाकांक्षी लॉन्च का हिस्सा बनना हमारे लिए खुशी और सम्मान की बात है। वह इन्हें (लड्डू) मंदिर के लिए प्रसाद के तौर पर बहरीन ले जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वह काफी उत्सुक हैं कि हम रूपे कार्ड का इस्तेमाल करेंगे।
तीन बैंक रूपे कार्ड जारी करने पर राजी
राजदूत सूरी ने कहा कि यूएई में 3 बैंक अमीरात एनबीडी, बैंक ऑफ बड़ौदा और फैब अगले हफ्ते से इसे जारी करना शुरू कर देंगे। व्यापारिक समुदाय ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और यूएई के व्यवसाय को साथ लाने में यह पहल एक लंबा रास्ता तय करेगी। संयुक्त अरब अमीरात में सालान करीब 30 लाख भारतीय पर्यटक आते हैं। यूएई में रूपे कार्ड की स्वीकृति से शुल्क कम होगा, क्योंकि पर्यटकों को मुद्रा विनिमय दर पर बचत होगी।
रूपे कार्ड होगा व्यापक इस्तेमाल
नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) मरक्यूरी पेमेंट सर्विसेज (यूएई की डॉमेस्टिक स्कीम) के साथ मिलकर रूपे कार्ड को 175,000 व्यवसायिक स्थलों और 5,000 एटीएम व यूएई में कैश आदान-प्रदान करने वाले जगहों में इसे स्वीकार्य बनाया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश में रूपे कार्ड नेटवर्क का संचालन करने वाली एनपीसीआई द्वारा रुपे ग्लोबल कार्ड जारी किया जाएगा, जो भारत के बाहर उपयोग किए जाने पर डिस्कवर नेटवर्क पर कार्यरत होगा। डिस्कवर की साझेदारी के साथ रुपे ग्लोबल कार्ड की स्वीकृति 190 देशों के 4.4 करोड़ व्यापारियों और 20 लाख एटीएम व कैश आदान-प्रदान करने वाली जगहों में पहुंच गई है, और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।
रूपे कार्ड के इस्तेमाल से आर्थिक फायदा भी होगा
लुलु फाइनेंशियल ग्रुप के प्रबंध निदेशक अदीब अहमद ने कहा कि कम ट्रांजेक्शन प्रॉसेसिंग शुल्क रूपे कार्ड को बैंकों, व्यापारियों और ग्राहकों के लिए आर्थिक रूप से अधिक उपयोगी बनाता है। इसके अलवा यह समाज के एक बड़े हिस्से तक पहुंचने के लिए व्यापारियों द्वारा इसका अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा, "यूएई में आने वाले पर्यटकों में भारतीय सबसे ज्यादा होते हैं, जो अब यहां रुपे कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे, क्योंकि अधिक रणनीतिक साझेदारी इसे और अधिक उपयोगी बनाएगी।"
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications