सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है जिसके तहत शॉपिंग करने पर आपको डिस्काउंट मिलेगा।
सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है जिसके तहत शॉपिंग करने पर आपको डिस्काउंट मिलेगा। पीएनबी ने ओणम त्योहार के मौके को ध्यान में रखते हुए अपने कस्टमर को शॉपिंग पर 10 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दे रहा है। लेकिन इसके लिए कस्टमर के पास रुपे कार्ड होना चाहिए। साथ ही कस्टमर को इस ऑफर का लाभ लेने के लिए बिग बाजार में खरीदारी करनी होगी। यहां कस्टमर्स को तमाम तरह के सामान पर इस ऑफर के तहत 10 प्रतिशत छूट मिलेगी।

PNB की ओर से पेश किए गए इस ऑफर का फायदा कस्टमर 20 अगस्त से लेकर 15 सितंबर तक ले सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस डिस्काउंट को पाने के लिए कस्टमर को कम से कम 2000 रुपये का सामान खरीदना होगा। इसमें प्रति ट्रांजेक्शन अधिकतम 250 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। कस्टमर को शॉपिंग में पेमेंट पंजाब नेशनल बैंक के रूपे डेबिट कार्ड या प्रीपेड कार्ड से करना होगा।
आपको बता दें कि इस ऑफर को बैंक के किसी दूसरे ऑफर के साथ मिक्स नहीं किया जा सकता है। इस ऑफर के तहत कस्टमर को बिग बाजार, फूड बाजार या एफबीबी में शॉपिंग करनी होगी। शॉपिंग के बाद बिलिंग के समय काउंटर पर इसका फायदा लिया जा सकता है। बता दें कि यह ऑफर सिर्फ रिटेल सेल के लिए है।
हाल ही में पंजाब नेशन बैंक ने खातों में न्यूनतम राशि न होने पर जुर्माने के तौर पर वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान 278.66 करोड़ रुपए वसूले हैं। यह राशि देशभर के लगभग एक करोड 27 लाख ग्राहकों से वसूली गई है। यह खुलासा आरटीआई के जरिए प्राप्त जानकारी से हुआ है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications