बीएसएनएल ने दो नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिनमें रोज 10GB 4G डेटा दिया जा रहा है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने दो नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिनमें रोज 10GB 4G डेटा दिया जा रहा है। नए प्रीपेड प्लान 96 रुपये और 236 रुपये के हैं। जानकारी दें कि 96 रुपये की प्लान में 28 दिनों वैलिडिटी और 236 के प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। बीएसएनएल द्वारा इन प्लान्स को उन्हीं सर्किलों के लिए पेश किया गया है, जहां कंपनी अपनी 4G सेवाएं दे रही है। इन नए प्रीपेड प्लान्स को ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लॉन्च किया गया है और इनमें केवल डेटा का लाभ ग्राहकों को मिलेगा। इसके अलावा आपको बता दें कंपनी ने 1,098 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किया है।

96 रुपये और 236 रुपये के प्लान में रोज मिलेगा ज्यादा डाटा
बीएसएनएल के 96 रुपये और 236 रुपये वाले दोनों ही प्रीपेड प्लान्स में रोज 10GB डेटा दिया जाएगा। 96 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की रखी गई है। वहीं 236 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस तरह बीएसएनएल एसटीवी 96 प्रीपेड प्लान में कुल 280GB डेटा और बीएसएनएल एसटीवी 236 प्रीपेड प्लान में 840GB डेटा ग्राहकों को मिलेगा। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक इन प्रीपेड प्लान्स को केवल उन सर्किलों के लिए लॉन्च किया गया है, जहां कंपनी अपनी 4G सेवाएं देती है। फिलहाल बीएसएनएल द्वारा 4G सेवाएं महाराष्ट्र के अकोला, भंडारा, बीड, जालना, उस्मानाबाद और आसपास के कई इलाकों में दी जा रही हैं।
1,098 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी बदलाव
वहीं इन प्लान्स में कॉलिंग या एसएमएस के कोई फायदे नहीं दिए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लान को केवल सीमित समय के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में 1,098 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किया है। अब इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग (मुंबई और दिल्ली शामिल), 375GB लिमिट के साथ अनलिमिटेड डेटा और 75 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। डेटा की लिमिट क्रॉस हो जाने के बाद भी ग्राहक डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे, लेकिन इसकी स्पीड 40Kbps होगी। इसके साथ ही इस प्लान में रोज 100 एसएमएस और पर्सनल रिंग बैक टोन सर्विस भी मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications