वनप्लस हैदराबाद में रिसर्च एंड डेवलपमेंट फैसिलिटी बनाने में 1,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
नई दिल्ली: वनप्लस हैदराबाद में रिसर्च एंड डेवलपमेंट फैसिलिटी बनाने में 1,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। बता दें कि यह निवेश अगले तीन साल में किया जाएगा। कंपनी इस फैसिलिटी आर्टीफिशियल इंटलीजेंस और मशीन लर्निंग में डेवलपमेंट करेगी जिसे फिर कंपनी के प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इस सेंटर के लिए हैदराबाद से बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी पर रखा जाएगा।

दुनिया के सबसे बड़े वनप्लस आरएंडडी सेंटर
जानकारी के मुताबिक, वनप्लस के फाउंडर और सीईओ पीट लाउ ने कहा, अगले तीन साल में हम हैदराबाद में बनने जा रहे रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर को दुनिया के सबसे बड़े वनप्लस आरएंडडी सेंटर बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। हम रिसर्च एंड डेपलपमेंट की अपनी कोशिशों को बड़े पैमाने पर शुरू करना चाहते हैं। खासतौर से सॉफ्टवेयर्स के क्षेत्र में हम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, 5जी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर खास ध्यान देना चाहते हैं।
बता दें कि इस आरएंडडी सेंटर में तीन लैब होंगी- कैमरा लैब, कम्युनिकेशंस और नेटवर्किंग लैब और ऑटोमेशन लैब जो कि कैमरा डेवलपमेंट, 5जी टेस्टिंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर फोकस करने वाले सॉफ्टवेयर और पर्फोमेंस टेस्टिंग पर अधिक फोकस करेगा। इस सेंटर में खासतौर से भारत के लिए तैयार किए जाने वाले OxygenOS फीचर पर काम किया जाएगा। इसके साथ में वनप्लस एप्लीकेशन के डिजायन और डेवलपमेंट और भारत, अमेरिका व ब्रिटेन जैसे देशों में 5जी का लागू करने के अभियान पर ध्यान दिया जाएगा।
फिलहाल देश में कंपनी के अपने 12 स्टेार
आपको बता दें कि कंपनी ने पांच साल पहले देश के मार्केट में इनवसइट-ओनली स्ट्रैटजी के तहत मोबाइल फोन बेचने के लिए एंट्री की थी। काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मुताबिक, इस साल अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 43 फीसदी शिपमेंट शेयर हासिल किया, जो अब तक का सर्वाधिक है। सैमसंग की हिस्सेदारी 22 फीसदी रही जबकि एपल का शेयर 20 फीसदी रहा। कंपनी अपने प्रीमियम फोन की बिक्री बढ़ाने के लिए ऑफलाइन स्टोर को विस्तार देने पर ध्यान दे रही है। फिलहाल देश में कंपनी के अपने 12 स्टेार हैं, जिसे 2020 के अंत तक 25 करने की योजना है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications