सस्ते में हॉलिडे ट्रिप पर जानें का अच्छा टाइम है। बजट एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए फ्लाइट टिकट में ऑफर की बरसात कर दी है।
नई दिल्ली: सस्ते में हॉलिडे ट्रिप पर जानें का अच्छा टाइम है। बजट एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए फ्लाइट टिकट में ऑफर की बरसात कर दी है। बता दें कि इंडिगो कंपनी ने डोमेस्टिक और इंटरनेशल यात्रियों के लिए एक खास तोहफे की पेशकश की है। जिसमें कम कीमत पर आप फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं।

30 अगस्त तक डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट करें बुक
विमानन कंपनी इंडिगो ने डोमेस्टिक फ्लाइट के यात्रियों के लिए 1,298 रुपये और इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए 3,999 रुपये में टिकट देने की घोषणा की है। इस ऑफर में 30 अगस्त तक टिकट बुक करा सकते हैं। साथ ही 28 मार्च 2020 तक यात्रा करने की लास्ट डेट है। इस नए ऑफर में सीटों की संख्या नहीं बताई गई है। साथ ही इस ऑफर के तहत सीमित इवेंट्री है, लिहाजा ग्राहकों को उपलब्धता के आधार पर छूट मिलेगी। ये ऑफर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल नेटवर्क में विभिन्न क्षेत्रों के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट के लिए ही वैलिड है। इंडिगो ने अपने जारी किए गए बयान में कहा है कि इस ऑफर को किसी अन्य़ ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है और यह गैर-हस्तांतरणीय, बिना बदलाव और बिना परिवर्तन के है। साथ ही इंडिगो का यह नया ऑफर ग्रुप बुकिंग के लिए मान्य नहीं है।
1,299 रुपये में स्पाइसजेट के टिकट शुरू
वहीं दूसरी ओर स्पाइसजेट ने भी देश-विदेश घूमों सेल नाम के एक फ्लैश सेल की शुरुआत की है। इस फ्लैश सेल के तहत डोमेस्टिक रूट का टिकट 1,299 रुपये और इंटरनेशनल रूट का टिकट 3,999 रुपये से शुरुआत की है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इस ऑफर के टिक क बुकिंग की लास्ट डेट 30 अगस्त और यात्रा करने की वैलिडिटी 31 मार्च 2020 है।
एयर एशिया के चुनिंदा रूट के सभी फ्लाइट्स पर 20% छूट
एयर एशिया कुछ चुनिंदा रूट के सभी फ्लाइट्स पर 20% छूट दे रही है। इस ऑफर का फायदा आप 1 सितंबर तक उठा सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें कि इसके घरेलू फ्लाइट्स के ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको 2 से 26 सितंबर के बीच में टिकट बुक करवानी होगी जबकि इंटरनैशनल फ्लाइट्स के लिए आपको 2 सितंबर से 19 नवंबर 2019 के बीच में यात्रा करनी होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications