राजस्थान में आयुष्मान भारत योजना 1 सितंबर से लागू की जा रही है।
केंद्र सरकार की महत्वाकांद्वाी योजना आयुष्मान भारत का विस्तार धीरे-धीरे पूरे देश में हो रहा है। इस योजना के अंतर्गत गरीब तबके के लोगों को फ्री में इलाज प्रदान करने का उद्देश्य है। आपको बता दें कि अब राजस्थान में भी यह योजना 1 सितम्बर से लागू हो जाएगी।

राज्य की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के साथ एकीकरण के बाद अब योजना का नाम आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बैठक में बुधवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।
योजना के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के लागू होने से प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ जाएगी और उन्हें और अधिक बीमारियों के इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जन को स्वास्थ्य का अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है और आयुष्मान भारत के साथ राज्य की स्वास्थ्य बीमा योजना का एकीकरण इसी दिशा में उठाया गया कदम है।
बयान के अनुसार, गहलोत ने कहा कि नई योजना के बाद प्रदेश में लाभार्थी परिवारों की संख्या वर्तमान में संचालित भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के लगभग एक करोड़ परिवारों से बढ़कर एक करोड़ 10 लाख से अधिक हो जाएगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि भामाशाह योजना में कई गड़बड़ियों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिनको दूर करने के लिए नई योजना में समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए आईटी के बेहतर उपयोग के साथ-साथ, संबंधित अस्पतालों और बीमा कंपनी के कर्मियों सहित दोषी व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण कार्रवाई के प्रावधान प्रस्तावित किए जाएंगे। इस बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, मुख्य सचिव डीबी गुप्ता और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 21 मार्च 2018 को लॉन्च किया था। इस योजना में प्रत्येक वर्ष प्रति परिवार को 5 लाख रुपये का लाभ प्रदान किया गया है। इस योजना से 10 करोड़ से अधिक परिवार को लाभ मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications