नई दिल्ली। कई मामलों में दोषी पाए जाने के बाद भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने वेब एग्रीगेटर पॉलिसीबाजार पर 1.11 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और भविष्य में नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी जारी की है। नियामक ने फर्म को 15 दिनों के अंदर जुर्माने की रकम जमा कराने को कहा है। पॉलिसीबाजार इंश्योरेंस वेब एग्रीगेटर प्रा. लि. देश का सबसे बड़ा वेब एग्रीगेटर है।

आईआरडीएआई के आदेश में कहा गया, "वेब एग्रीगेटर अगर चाहे तो इस फैसले के खिलाफ बीमा अधिनियम 1938 की धारा 110 के तहत सिक्यूरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील दायर कर सकती है।" आईआरडीएआई ने कहा कि पॉलिसीबाजर ने इंश्योरेंस वेब एग्रीगेटर रेगुलेशंस 2013 और 2017 का उल्लंघन किया है, जो पॉलिसी धारकों के हितों की रक्षा और वेब एग्रीगेटर के कारोबार को नियमित करने के लिए बनाए गए हैं।
इससे पहले यूनाइटेड इंडिया पर लगा चुका है जूर्माना
इरडा इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पर कुछ प्रक्रियाओं का उल्लंघन करने पर नौ लाख रुपये का जुर्माना लगा चुका है। बीमा क्षेत्र के नियामक ने अक्टूबर 2015 के दौरान की जांच में पाया कि कंपनी ने कुछ निश्चित प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया है। उसके बाद उसने पिछले साल अगस्त में कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इरडा के अधिकारियों ने जांच के दौरान तीन तरह के उल्लंघन पाए जिसमें से दो के लिए जुर्माना लगाया गया है। इरडा ने नमूने के तौर पर लिये गये कंपनी की पालिसी फाइल की जांच में पाया कि उसने अलग-अलग ग्राहकों को दी जाने वाली छूट को न्यायोचित ठहराने की जानकारी नहीं दी है। यह छूट उसने दूसरे प्रतिस्पर्धियों द्वारा व्यक्त व्यवहारों के आधार पर दी। इस मामले में कंपनी के जवाब से संतुष्ट नहीं रहने पर बीमा नियामक ने उस पर नौ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
यह भी पढ़ें : अजंता फार्मा : 1 लाख को 10 साल में 97 लाख बनाने वाला शेयर
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications