अगर आप भी धूमने का मन बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया ने काफी अच्छी ऑफर पेश की है।
नई दिल्ली: अगर आप भी धूमने का मन बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया ने काफी अच्छी ऑफर पेश की है। बता दें कि खासकर आप अपने परिवार के साथ यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो एयर आपको इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। जी हां एयर इंडिया 1 सितंबर यानि कल से 'घूमो इंडिया' स्कीम लांच करने जा रही है। इस स्कीम के तहत देश के ऐतिहासिक जगहों पर लोगों को घुमाने के लिए सरकारी विमानन कंपनी फैमिली पैकेज शुरू कर रही है। इस पैकेज में एयर इंडिया अपनी और सहयोगी एयरलाइंस में 25 फीसदी की छूट देगी।

केवल फैमिली मेंबर ही कर सकते सफर
बता दें कि एयर इंडिया का यह स्कीम केवल फैमिली पैकेज पर ही लागू होगी। इसके तहत एक परिवार से कम से कम 3 तथा अधिकतम 6 फैमिली मेंबर सफर कर सकते हैं। वहीं एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी के मुताबिक, स्कीम 1 सितंबर 2019 से 31 मार्च 2020 तक लागू रहेगी। स्कीम का फायदा उठाने के लिए यह प्रूफ देना होगा कि यात्रा करने वालों में टिकटधारी की पत्नी, बच्चा या मां और बाप हैं। इतना ही नहीं इसके लिए पासपोर्ट, आधार कार्ड या कोई भी सरकारी आई कार्ड जो यह दर्शाता हो कि ये एक ही परिवार के सदस्य हैं, उसे दिखाना होगा।
एयर एशिया के चुनिंदा रूट के सभी फ्लाइट्स पर 20% छूट
एयर एशिया कुछ चुनिंदा रूट के सभी फ्लाइट्स पर 20% छूट दे रही है। इस ऑफर का फायदा आप 1 सितंबर तक उठा सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें कि इसके घरेलू फ्लाइट्स के ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको 2 से 26 सितंबर के बीच में टिकट बुक करवानी होगी जबकि इंटरनैशनल फ्लाइट्स के लिए आपको 2 सितंबर से 19 नवंबर 2019 के बीच में यात्रा करनी होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications