नई दिल्ली। मंदी के इस दौर में नौकरी का जाना अब आम बात होती जा रही है। लेकिन जिसकी नौकरी जाती है, उसके लिए न सिर्फ महीने के खर्च का संकट खड़ा हो जाता है, बल्कि होम लोन जैसे कर्ज भी समस्या बन जाते हैं। कर्ज लेने वाला सोचता है कि कंपनी बैंक उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा न कर ले। वहीं बैंक सोचता है कि उसका पैसा किसी तरह निकल आए। लेकिन दोनों एक दूसरे पर शक करते हैं, और ऐसे में होम लोन का संकट औरे बढ़ जाता है।

तो क्या करें होम लोन लेने वाले
अगर मंदी में या किसी और कारण से नौकरी चली गई है या आमदनी का जरिया तंग हो गया है, तो सबसे पहले अपने बैंकर से मिलें। हालांकि बैंक आपका होम लोन माफ नहीं कर देगा, लेकिन अगर उसको आप की बात में दम नजर आता है,तो वह आपका होम लोन रीस्ट्रक्चर कर सकता है। ऐसे में आपकी होम लोन की किस्ता काफी कम हो सकती है। बैंक जब लोन रीस्ट्रक्चर करते हैं तो आपकी लोन की अवधि को बढ़ा देते हैं। इससे आपके होम लोन की किस्त घट जाती है। इसका फायदा यह होता है कि अगर थोड़ा कम पैसे की भी नौकरी मिले तो आराम घर का खर्च चलने के साथ होम लोन की किस्त भी चलती रहे। हालांकि ऐसे में आपको होम लोन की किस्तें ज्यादा दिनों तक पटानी पड़ती हैं।
यह कभी न करें
अगर आप ऐसी दिक्कत में फंसे हुए हैं तो सबसे पहले जान लें कि बैंक सीधे आपके घर पर कब्जा नहीं कर लेगा। इसलिए कभी भी बैंक से भागे नहीं, बल्कि अपनी तरफ से बैंक को पूरी जानकारी दें। ऐसा करने से बैंकर का आप पर भरोसा बढ़ेगा और वह आपकी मदद आसानी से करेगा। कुछ लोग ऐसी स्थिति में बैंकर से भागने लगते हैं या छिपने लगते हैं, जो गलत है। क्योंकि ऐसा करके आप बच नहीं पाएंगे।
यह भी पढ़ें : ये है आधे समय में होम लोन पटाने का फार्म्यूला, होगी लाखों की बचत
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications