मुंबई। भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बुधवार को कहा कि उसने हरियाणा में गुरुग्राम और मानेसर संयंत्रों में दो दिनों के लिए यात्री वाहनों का उत्पादन बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने हरियाणा में गुरुग्राम संयंत्र व मानेसर संयंत्र में दो दिनों - 7 व 9 सितंबर 2019 को यात्री वाहनों के निर्माण कार्यो को बंद करने का फैसला लिया है।" इसमें कहा गया, "दोनों दिनों को नो प्रोडक्शन दिनों के रूप में देखा जाएगा।"

मंदी की मार
ऑटो सेक्टर में मंदी से जूझ रहा है। ऐसे में मारुति सुजुकी ने अगस्त माह में वाहन उत्पादन में 33.99 प्रतिशत कटौती की थी। इस तरह कंपनी का यह लगातार सातवां माह है, जब कंपनी को वाहन उत्पादन घटाना पड़ा है। इससे पहले इस साल जुलाई माह में कंपनी ने वाहन उत्पादन में 15.15 प्रतिशत की कटौती की थी।
उत्पादन में 33.67 प्रतिशत की कमी
मारुति सुजुकी ने इस साल अगस्त माह में कुल 1,11,370 वाहन का उत्पादन किया। जबकि पिछले साल इसी माह यह उत्पादन 1,68,725 यूनिट था। अगस्त माह में कंपनी के कुल 1,10,214 पैसेंजर व्हीकल का उत्पादन किया। यह आंकड़ा इसी माह पिछले साल 1,66,161 यूनिट था। ऐसे में अगस्त माह में पैसेंजर व्हीकल उत्पादन में 33.67 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट की कारों के उत्पादन में कमी
अगर कंपनी के मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में आने वाली ऑल्टो, न्यू वैगनआर, सेलेरियो, और डिजायर की बात करें, तो अगस्त माह में 80,909 यूनिट का उत्पादन हुआ, जबकि पिछले साल यह 1,22,824 यूनिट था। मतलब मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट की कारों के प्रोडक्ट में 34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज कि गई।
यूटीलिटी व्हीकल का घटा उत्पादन
यूटीलिटी व्हीकल विटारा ब्रेजा, अर्टिगा, एस-क्रॉस के उत्पादन में भी 34 प्रतिशत की कमी आयी है। पिछले साल 23,176 यूनिट के मुकाबले इस साल अगस्त माह में 15,099 यूनिट का उत्पादन हुआ है। मिड साइज Ciaz का पिछले साल अगस्त माह में 6149 यूनिट उत्पादन हुआ, जो इस साल 2,285 रहा। वहीं पिछले सात तक 2,564 हल्के वाणिज्यिक वाहनों के उत्पादन के मुकाबले इस साल 1,156 यूनिट वाहन का उत्पादन हुआ।
यह भी पढ़ें : ऑल्टो 65 हजार रु तक सस्ते में लेने का मौका, कंपनी लाई ऑफर
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications