जानिए एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने क्यों कहा कि आने वाला समय अर्थव्यवस्था के लिए काफी अहम है।
भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा है कि अगले दो महीने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए काफी अहम हैं। बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने आर्थिक मंदी से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें कई बैंकों के विलय का भी ऐलान किया गया है। एसबीआई के चेयरमैन ने सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है।

रजनीश कुमार ने कहा कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में बहुत कुछ हो रहा है। लोगों के दिमाग में बदलते माहौल को लेकर काफी कुछ चल रहा है। ऑटोमोबाइल सेक्टर की हालत देखें तो किया मोटर्स काफी अच्छा बिजनेस कर रही है।
उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में अक्टूबर और नवंबर महीने देश की अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि पीएसयू बैंकों को एकीकृत करने का फैसला 25 साल पहले लिया गया था, यह होना ही था। अगर यह बेहतर टीम के साथ लागू किया जाए तो मंदी से काफी हद तक निपटा जा सकता है।
आपको बता दें कि इससे पहले एक वीडियो बयान जारी करके मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था की हालत काफी चिंताजनक है, अंतिम तिमाही की जीडीपी ग्रोथ 5 प्रतिशत है, जो इस बात का इशारा करता है कि हम बड़ी आर्थिक मंदी की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि अगले दिन मंगलवार को सरकार की ओर से मनमोहन सिंह के बयान को खारिज कर दिया गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि हम मनमोहन सिंह के विश्लेषण का हम समर्थन नहीं करते हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि मनमोहन सिंह के समय देश की अर्थव्यवस्था 11 वें पायदान पर थी, जबकि अब हम पांचवे स्थान पर पहुंच गए हैं।
बता दें कि शुक्रवार को जीडीपी का आंकड़ा प्रस्तुत किया गया है जो कि 5 फीसदी पर पहुंच गई, जोकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में 5.8 फीसदी थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications