मारुति सुजुकी अपनी छोटी एसयूवी एस-प्रेसो बाजार में उतारने जा रही है।
नई दिल्ली: मारुति सुजुकी अपनी छोटी एसयूवी एस-प्रेसो बाजार में उतारने जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि मारुति की इस कार की टक्कर मार्केट में अपनी एक जगह बना चुकी रिनॉल्ट क्विड से होने वाली है। मारुति की एस-प्रेसो एंट्री लेवल कार है। आपको बता दें कि मारुति इसे इस महीने 30 सितंबर को लॉन्च करने वाली है।

इंजन ऐसा होगा
जानकारी दें कि एस प्रेसो में BS6 मानक वाला इंजन मिलेगा, जो K10 में इस्तेमाल हो रहा है। कंपनी इसे चार वेरिएंट के साथ बाजार में उतार रही है। मारुति सुजुकी एस-प्रेसो में 1।0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसका पावर 68hp और टॉर्क 90Nm होगा। ये मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन के साथ आएगी। मारुति इसमें सीएनजी मॉडल भी ऑफर कर सकती है।
इतनी हो सकती है कीमत
बता दें कि एस-प्रेसो स्पोर्टी लुक में हो सकती है। टेस्टिंग के दौरान ये कार कई बार नजर आई है। वहीं अगर बात करें अगर कीमत की तो जानकारी के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत 4 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। वहीं रिनॉल्ट क्विड की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 2.76 लाख रुपये है। बताया जा रहा है कि मारुति की एस प्रेसो में 27 लीटर तेल की क्षमता वाला फ्यूल टैंक होगा। मौजूदा क्विड में 28 लीटर का फ्यूल टैंक है। मारुति की अपकमिंग कार का माइलेज भी 24 किमी प्रति लीटर के आसपास हो सकता है। जबकि क्विड 22 का माइलेज देती है।
क्विड से इस मामले में अलग
ऑटो कार इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार मारुति एस-प्रेसो की लंबाई 3565 mm, चौड़ाई 1520 mm, ऊंचाई 1564 mm और व्हील बेस 2380 mm होगा. जबकि रिनॉल्ट क्विड की लंबाई 3679 mm, चौड़ाई 1579 mm, ऊंचाई 1478 mm और व्हील बेस 2422 mm है। यानी ऊंचाई में मारुति की नई कार क्विड से आगे होगी।
मारुति सुजुकी की छोटी एसयूवी एस-प्रेसो की खासियत
- एस-प्रेसो भारतीय बाजार में मारुति की सबसे छोटी एसयूवी होगी।
- मारुति एस-क्रॉस और मारुति इग्निस पर मिली क्रॉसओवर डिजाइन से अगल एस-प्रेसो का लुक पूरी तरह एसयूवी जैसा होगा।
- यह नई कार रेनॉ क्विड और महिंद्रा केयूवी 100 NXT जैसी कारों को टक्कर देगी।
- एस-प्रेसो में कम से कम 180mm का ग्राउंड क्लियरेंस और हाई सीटिंग पोजिशन मिलेगी।
- मारुति की इस माइक्रो-एसयूवी में डार्क-ग्रे इंटीरियर के साथ सिलेरिया जैसा कैबिन रूम मिलने की संभावना है।
- डैशबोर्ड डिजाइन काफी हद तक कॉन्सेप्ट कार से प्रेरित होगी।
- इसमें राउंड शेप्ड डिजिटल सेंटर कंसोल के अंदर डिजिटल स्पीडोमीटर और टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम समेत कई अडवांस्ड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
- मारुति के नए मॉडल्स की तरह एस-प्रेसो भी कंपनी के हार्टेक्ट प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी।
- इसमें बीएस6 वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो वैगनआर, स्विफ्ट, इग्निस और बलेनो में है।
- इस छोटी एसयूवी में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications