यहां पर आपको उज्जवला योजना से संबंधित न्यूज बताएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी की गरीबों के लिए लाई गई खास योजना उज्जवला के तहत आम लोगों को एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। जी हां उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन देने का टारगेट सरकार निर्धारित समय से 7 महीने पहले पूरा करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 8 करोड़वां कनेक्शन लाभार्थी को सौपेंगे।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) को 1 मई 2016 को लॉन्च किया गया। तब 5 करोड़ परिवारों के महिला सदस्यों के नाम मार्च 2019 तक कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था। बाद में टारगेट को बड़ा करते हुए मार्च 2020 तक 8 करोड़ कनेक्शन बांटने का दावा किया गया।
अधिकारिक रिर्पोट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 सितंबर को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में PMUY के तहत 8 करोड़वां कनेक्शन सौपेंगे। सरकार ने रसोई घरों में चूल्हे की जगह एलपीजी सिलेंडर को प्रोत्साहित किया। 2014 में 55 प्रतिशत जनसंख्या की पहुंच एलपीजी तक थी जो अब बढ़कर 95 प्रतिशत हो गई है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत सरकार गरीब परिवार को मुफ्त गैस कनेक्शन देने के लिए सरकारी ईंधन कंपनियों को 1600 रुपये सब्सिडी देती है। यह सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी मनी फिटिंग चार्ज के रूप में दिया जाता है। लाभार्थी को चूल्हा खुद खरीदना होता है। लाभार्थियों का बोझ कम करने के लिए चूल्हे और पहले रिफिल के खर्च को किश्तों में देने की सुविधा भी है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए बीपीएल परिवार की कोई भी योग्य महिला एलपीजी गैस के मुफ्त कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकती है। इसके लिए आपको केवायसी फार्म भरने कर निकट के एलपीजी केंद्र में जाकर जमा करना होगा। इसके लिए 2 पेज का फॉर्म, जरुरी दस्तावेज, अपने बारे में जानकारी जैसे कि नाम, पता, जनधन बैंक खाता नंबर, आधार कार्ड नंबर आदि की आवश्यकता पड़ेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications