पुलिसवालों और बीमा पॉलिसीज के लिए ट्रैफिक के नियमों में बदलाव हो गया है।
ट्रैफिक नियम सिर्फ आम आदमी के लिए ही नहीं बल्कि पुलिसवालों और बड़े-बड़े वीआईपी के लिए लागू हुआ है। साथ ही ट्रैफिक नियमों को लेकर बीमा पालिसीज में भी बदलाव हुआ है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को लेटर लिखकर निर्देशित किया गया कि यदि नए मोटर वाहन नियम के तहत यदि कोई भी पुलिसकर्मी ट्रैफिक के नियमों का पालन नहीं करते पाया गया तो उस पर अधिनियम 2019 की धारा 210 बी के तहत दोहरी चालान की राशि देनी होगी।
नए नियम के तहत दोगुना जुर्माना देना पड़ेगा
पुलिस से जुड़े यातायात के नियमों के संबंधित शिकायतों को देखते हुए इस तरह के नियम से कहीं ना कहीं उत्तर प्रदेश पुलिस को एक सिस्टमैटिक पुलिस बनाने की कोशिश के तहत यह सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दूसरे का संयोजन काटने वाले पुलिसकर्मी अगर खुद वही गलती करते पाए गए तो उन्हें नए नियम के तहत दोगुना जुर्माना देना पड़ेगा।
वाहनो के लिए देना पड़ जाएगा ज्यादा प्रीमियम
तो वहीं अब सरकार वाहनों के इंश्योरेंस प्रीमियम को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जोड़ने जा रहा है, जिसके बाद अगर आपने नियम तोड़ा तो अगली बार आपको अपने वाहन के इंश्योरेंस के लिए ज्यादा प्रीमियम भरना होगा। केंद्र सरकार के अनुरोध पर बीमा एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने एक कार्यसमिति का गठन किया है, जो मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जोड़ने को लेकर सिफारिश करेगा।
इंश्योरेंस प्रीमियम पर नियम
IRDA द्वारा 6 सितंबर को जारी एक ऑर्डर के अनुसार, इंश्योरेंस कंपनियों ने प्रीमियम बढ़ाने के फॉर्मूले के क्रियान्वयन के लिए राजधानी दिल्ली में एक पायलट प्रॉजेक्ट को अंजाम देगी। कार्य समिति को इरडा के आदेश के दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है, जिसके बाद लापरवाही से वाहन चलाने वाले लोगों को दोगुना झटका लगेगा, क्योंकि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने की राशि पहले ही बढ़ा दी गई है।
सड़क दुर्घटना में होगी कमी
इरडा के ऑर्डर में कहा गया है कि इंश्योरेंस को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जोड़ने पर सड़क दुर्घटना में कमी आएगी और ड्राइवर का रवैया बदलेगा।
मोटर वाहन अधिनियम में हालिया संशोधन के 1 सितंबर, 2019 से लागू होने के बाद पहले ही लोगों को लापरवाही पर भारी चालान देना पड़ रहा है।) ऐसे में अगर लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करेंगे तो उन्हें ज्यादा इंश्योरेंस प्रीमियम देंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications