होंडा एक्टिवा 125 में मिल रहा 7 हजार रुपए का कैशबैक, जल्‍दी घर ले आएं

आपको होंडा एक्टिवा 125 की कीमत और उसमें मिलने वाले कैशबैक के बारे में बताएंगे।

यदि आप भी दोपहिया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस खबर को जरुर पढ़ें। आपको बता दें कि होंडा अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर एक्टिवा 125 पर बेहतरीन ऑफर्स लेकर आया है। इस स्कूटर पर कंपनी लो डाउन पेमेंट, कैशबैक से लेकर 2100 रुपए तक के बेनेफिट्स भी दे रही है।

Honda Activa 125: Get 7000 Rupee Cashback

तो वहीं होंडा के ऑफर के तहत आप होंडा एक्टिटवा 125 को महज 1100 रुपए के डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। आपको नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा मिल रही है। इतना ही नहीं, एक्टिटवा स्कूटर खरीदने पर फाइनेंस के लिए लगने वाली प्रोसेसिंग फीस भी आपको नहीं देनी होगी, यानी जीरो की प्रोसेसिंग फीस पर ही आप इसे खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

इसके साथ ही इस स्कूटर पर कंपनी कम डाउन पेमेंट, कैशबैक और 2100 रुपये का अतिरिक्त लाभ दे रही है। अगर आप इस होंडा एक्टिवा 125 को पेटीएम से खरीदते हैं, तो आपको 7 हजार रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। हालांकि, अलग-अलग नियम हैं जो आप अपने नजदीकी डीलर से जान सकते हैं।

आपको बता दें कि ये ऑफर मौजूदा सीएस -4 वाले मॉडल पर दिया जा रहा है। होंडा एक्टिवा 125 देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली स्कूटर है। होंडा एक्टिवा 125 में कंपनी ने 124.9 सीसी की क्षमता का एयर कूल्ड इंजन लगाया है जोकि 8.63 पीएस की पाव और 10.54 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5.3 लीटर की धारिता का फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर 60 किलोमीटर की दूरी तक का माइलेज देती है। इसकी कीमत 60,627 से लेकर 65,012 रुपए के बीच है।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) कंपनी अपने पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा 125 का बीएस6 मॉडल 11 सितंबर को लॉन्च करेगी। बीएस 6 ऐक्टिवा का लुक बीएस 4 वाले मॉडल जैसा ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+