जियो गीगाफाइबर: जान‍िए Bronze प्लान में क्‍या-क्‍या मिलेगा फ्री

रिलायंस ज‍ियो फाइबर के ब्रॉडबैंड प्लान्स की घोषणा की गई है। कंपनी ने ज‍ियो फाइबर प्र‍ीपेड प्‍लान्‍स के तहत यूजर्स के लिए 6 प्लान्स की घोषणा की है। इन प्लान्स की कीमत Rs 699 से शुरू होकर Rs 8,499 के बी

नई द‍िल्‍ली: रिलायंस ज‍ियो फाइबर के ब्रॉडबैंड प्लान्स की घोषणा की गई है। कंपनी ने ज‍ियो फाइबर प्र‍ीपेड प्‍लान्‍स के तहत यूजर्स के लिए 6 प्लान्स की घोषणा की है। इन प्लान्स की कीमत Rs 699 से शुरू होकर Rs 8,499 के बीच रखी गई है। इन प्लान्स को यूजर्स के इस्तेमाल के हिसाब से लॉन्च किया गया है। इतना ही नहीं रिलायंस ने जियो फाइबर के सभी प्लान्स पर ग्राहकों को मुफ्त सेट टॉप बॉक्स और एक गिफ्ट देने का ऐलान किया है।

जानें जियो फाइबर की छह कैटेगरी के नाम
Bronze Plan- 699
Silver Plan- 849
Gold Plan- 1,299
Diamond Plan- 2,499
Platinum Plan- 3,999 और
Titanium Plan- 8,499

सबसे बेसिक ब्रॉन्ज प्लान

सबसे बेसिक ब्रॉन्ज प्लान

अगर, आप एक बेसिक इंटरनेट सेवा लेना चाहते हैं तो आप सबसे बेसिक ब्रॉन्ज प्लान का चुनाव कर सकते हैं। वहीं, अगर आपको सुपर हाई-सपीड के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल करना है तो आप टाइटैनियम प्लान का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा 1299 या इससे ज्यादा का वार्षिक प्लान लेने वालों को रिलायंस की ओर से वेलकम ऑफर के साथ एक टीवी मुफ्त देने की घोषणा की है। मुफ्त टीवी की घोषणा के बाद लोगों में इसकी खूब चर्चा हो रही है। जानकारी दें कि यदि आप मासिक भुगतान करेंगे तो आपको मुफ्त टीवी नहीं मिलेगा। मासिक भुगतान प्लान पर कंपनी की ओर से दी जा रही अन्य सुविधाएं ही मिलेंगी। आज हम आपको जियो फाइबर के ब्रॉन्ज प्लान के बारें में बताने जा रहे है।

जानें जियो फाइबर ब्रॉन्ज प्लान में क्‍या म‍िलेगा फ्री

जानें जियो फाइबर ब्रॉन्ज प्लान में क्‍या म‍िलेगा फ्री

सबसे पहले हम बात करते हैं जियो फाइबर ब्रॉन्ज बेसिक ब्रॉडबैंड प्लान की। इस प्लान में यूजर्स को 100 Mbps तक की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में 100GB की FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) लिमिट सेट की गई है, यानी कि आपको 100 Mbps तक की स्पीड 100GB तक डाटा इस्तेमाल करने तक ही मिलेगा। इसके बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी। वेलकम ऑफर के साथ यूजर्स को 6 महीने तक 50GB अतिरिक्त डाटा ऑफर किया जा रहा है।

जियो फाइबर ब्रॉन्ज के साथ 3 महीने के लिए ज‍ियो एप्‍प (ज‍ियो सिनेमा और ज‍ियो सावन) ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान के लिए मंथली Rs 699 का चार्ज लिया जाएगा। अगर आप जियो फाइबर ब्रॉन्ज का सालाना प्लान लेते हैं तो इस के लिए Rs 8,388 का चार्ज लिया जाएगा। जियो फाइबर ब्रॉन्ज के सालाना वेलकम ऑफर के साथ MUSE 2 6W का ब्लूटूथ स्पीकर ऑफर किया जा रहा है।

ज‍ियो फाइबर ब्रॉडबेंड सर्विस के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

ज‍ियो फाइबर ब्रॉडबेंड सर्विस के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

स्टेप 1: Jio Fiber के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए वेबसाइट https://gigafiber.jio.com/registration पर लॉग-इन करना होगा।

Step 2: इसके बाद जिस एडरेस पर जियो का ब्रॉडबेंड कनेक्शन चाहते हैं वो एड करें।

Step 3: इसके बाद पूछी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, इमेल आईडी और मोबाइल नंबर सावधानी से भरें।

Step 4: इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर वैरिफिकेशन के लिए एक OTP आएगा, जिसे आपको वेबसाइट पर फिल करना होगा।

Step 5: इसके बाद आपको Reliance Jio की ओर से कॉल आएगी जिसमें आपके द्वारा दी गई इंफॉर्मेशन की वैरिफिकेशन के लिए मीटिंग का समय तय किया जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+