यहां पर आपको आईआरसीटीसी के द्वारा पितृ पक्ष के लिए दिए जाने वाले टूर पैकेज के बारे में बताएंगे।
इस साल का पिृत पक्ष 13 सितंबर से शुरु हो रहे हैं। आपको बता दें भाद्रपद मास के शुक्ल पूर्णिमा से पिृत श्राद्ध का प्रारंभ माना जाता है। यह कुल 16 दिनों तक होता है। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों के आत्मा की शांति के लिए तीर्थ स्थलों पर जाकर पूजा अर्चना करते हैं। लोगों के इन 16 दिनों को सुचारू बनाने और यात्रा को आसान करने के लिए आईआरसीटीसी की आरे से खास पैकेज की घोषणा की गई है।
पिंडदान, पूजा आदि की मिलेगी सुविधा
आईआरसीटीसी अगले सप्ताह से वाराणसी और गया में पिंडदान करने के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए एक विशेष पैकेज प्रदान करेगा। इस पैकेज में यात्रियों को पिंडदान, पूजा आदि की सुविधा मिलेगी। इस पैकेज के तहत लोगों को एसी टैक्सी के जरिए वाराणसी से गया तक ले जाया जाएगा। जहां उन्हें पिंडदान संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
दर्शन के लिए निधार्रित जगह
IRCTC ने पितृ पक्ष को ध्यान में रखते हुए इन पैकेज को पेश किया है, जिसमें यात्रियों को गया में पिंडदान, बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में दर्शन, पूजा, बोधि वृक्ष के दर्शन, विष्णुपाद मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इतना ही नहीं पैकेज के तहत यात्रियों को वाराणसी के प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे। यात्री यहां गंगा घाट दर्शन और गंगा आरती का आनंद भी उठा सकते हैं।
इतने खर्च के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं
आपको बता दें कि इस पैकेज में यात्रियों के मनोरंजन और डिनर की सुविधा भी शामिल है। यात्रियों को थ्री स्टार होटल में ठहरने की सुविधा, एसी टैक्सी के जरिए यात्रा, डिनर आदि की सुविधा मिलेगी। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 12,400 रुपए का पैकेज है। वहाँ तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 9,200 रुपये का खर्च होगा।
आईआरसीटीसी के कार्यालय से करवा सकते हैं बुकिंग
टाइम्स नाउ की रिर्पोट के अनुसार आईआरसीटीसी के चीफ रिजनल मैनेजर अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि पितृ पक्ष में यात्रियों के लिए विशेष पैकेज जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पैकेज के तहत यात्रियों को वाराणसी के घाट पर घुमाया भी जाएगा। यात्रियों को वाराणसी से गया एसी टैक्सी से ले जाएंगे। जहां वह पिंडदान, बोधि वृक्ष, विष्णुपाद मंदिर दर्शन आदि करेंगे।
साथ ही उन्होंने बताया कि जो लोग इस पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं, वह गोमतीनगर के पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय में बुकिंग करवा सकते हैं। इसके साथ ही यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन इसकी बुकिंग करवा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications