नई दिल्ली। डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) कंपनी टाटा स्काई ने ग्राहकों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि वह ग्राहकों से नेटवर्क कैपेसिटी फीस अब कम लेगी। इससे ग्राहकों का हर माह का बिल कम हो जाएगा। मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इसके अलावा स्पेशल प्लान भी लाने की तैयारी में है, जिसमें 300 रुपये महीने में भी ढेर सारे टीवी चैनल देखने को मिल सकते हैं। टाटा स्काई की तरफ से इस कटौती का एक बड़ा कारण रिलायंस जियो की जियो फाइबर सर्विस की लांचिंग को भी माना जा रहा है।

जानिए कितना होगा फायदा
टाटा स्काई की नेटवर्क कैपेसिटी फीस में कमी का फायदा प्लान के अनुसार मिलेगा। जैसे अगर कोई ग्राहक 40एचडी और 100एसडी चैनल का पैक लेता है तो उसे अभी 245 रुपये नेटवर्क कैपेसिटी फीस के रूप में देना पड़ रहा है। लेकिन कंपनी ने अब इसमें नेटवर्क कैपेसिटी फीस को घटाकर 99 रुपये तक कर दिया है। यानी जो फीस घटी है, उतना फायदा ऐसे प्लान में ग्राहकों को मिलेगा। हालांकि जानकारी मिली है कि कंपनी बंगाल सर्किल में नेटवर्क कैपेसिटी फीस अलग रखेगी। इस राज्य में ग्राहकों को 99 रुपये की बजाए 131 रुपये नेटवर्क कैपेसिटी फीस देनी पड़ सकती है।
स्पेशल प्लान लाने की तैयारी में टाटा स्काई
टाटा स्काई बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते रेट घटाने के अलावा स्पेशल प्लान भी लांच करने की तैयारी में है। ग्राहक इन स्पेशल पैक में सस्ते में महीने भर तक टीवी के मनपसंद के चैनल देख पाएंगे। जानकारों की मीडिया में आई राय के अनुसार इन स्पेशल पैक की कीमत 300 रुपये तक होने की उम्मीद है।
जियो फाइबर की लांचिंग का असर
रिलायंस जियो ने अपनी ब्रॉडबैंड सेवा जियो फाइबर की लांचिंग 5 सितंबर 2019 को कर दी है। कंपनी ने तेज इंटरनेट स्पीड के अपने प्लान भी जारी कर दिए हैं। इन प्लान में अगर ग्राहक चाहे तो उसे टीवी देखने की भी सुविधा मिल जाएगी। ऐसे में डीटीएच कंपनियों के प्रतिस्पर्धा बढ़ने जा रही है। उम्मीद की जा सकती है कि आगे अन्य कंपनियां भी अपने रेट घटाएंगी।
यह भी पढ़ें : टाटा स्काई का नया धमाका : सबसे सस्ते में दिखाएगा 200 चैनल
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications