यहां आपको बताएंगे कि दिल्ली सरकार किस तरह से मदर डेयरी से प्याज की बिक्री करेगी।
प्याज के बढ़ते दामों से परेशान केंद्र ने दिल्ली सरकार से बफर स्टॉक से प्याज लेकर उसे नागरिक आपूर्ति विभाग और राशन की दुकानों के जरिये 23.90 रुपये किलो के भाव पर बेचने के लिए कहा गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्याज के ऊंचे दाम को देखते हुए केंद्र ने यह कदम उठाया है।

बता दें कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार प्याज का भाव दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 39-40 रुपये किलो है। शहर में कुछ खुदरा विक्रेता गुणवत्ता और स्थान विशेष के आधार पर इसे 50 रुपये के भाव पर बेच रहे हैं।
तो सरकार के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफ़ेड) और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) के साथ-साथ मदर डेयरी बफर स्टॉक से प्याज लेकर उसे राष्ट्रीय राजधानी में बेच रहे हैं। मदर डेयरी सफल दुकानों के जरिये प्याज 23.90 रुपये के भाव पर बेच रही है।
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि हमने दिल्ली सरकार से केंद्रीय बफर स्टॉक से प्याज नागरिक आपूर्ति विभाग और राशन की दुकानों के जरिये बेचने का अनुरोध किया है।
अधिकारी ने कहा कि राज्य द्वारा अधिकतम 23.90 रुपये प्रति किलो के भाव पर प्याज बेचा जा रहा है। केंद्र से प्याज का स्टॉक 15 से 16 रुपये प्रति किलोग्राम गिर रहा है। तो वहीं दिल्ली में प्रतिदिन 350 टन प्याज की जरूरत है जबकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर की जरूरत प्रतिदिन 650 टन प्याज की है।
आपको बता दें कि केंद्र ने इस साल 56,000 टन प्याज का बफर स्टाक बनाया है। इसमें से 10,000-12,000 टन नफ़ेड, एनसीसीएफ और मदर डेयरी ने अब तक बेच दिया है।
तो वहीं खरीफ उत्पादन कम होने के कारण प्याज की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। जिसके चलते उत्पादक राज्यों विशेषकर महाराष्ट्र में खेती के रकबे में 10 प्रतिशत की गिरावट के कारण प्याज के दामों में तेजी आयी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications