रिलांयस जियो गीगा फाइबर लॉन्च हो गया है। जानकारी के मुताबिक रिलायंस जियो करीब 1600 शहरों में अपनी सर्विस देगा।
नई दिल्ली: रिलांयस जियो गीगा फाइबर लॉन्च हो गया है। जानकारी के मुताबिक रिलायंस जियो करीब 1600 शहरों में अपनी सर्विस देगा। आपको बता दें कि जियो गीगाफाइबर के रेंटल प्लान 699 रुपये से 8,499 रुपये की रेंज में हैं। 699 रुपये वाले शुरुआती प्लान में 100 mbps की स्पीड मिलेगी। वहीं, 8,499 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 1gbps तक की स्पीड मिलेगी। गोल्ड और इससे ऊपर वाले प्लान में टेलीविजन भी मिलेगा। लंबी अवधि के प्लान्स ब्रोंज, सिल्वर, गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम, टाइटेनियम प्लान हैं। ब्रोंज की कीमत 699 रुपये, सिल्वर वाले की कीमत 849 रुपये, गोल्ड की कीमत 1,299 रुपये, डायमंड की कीमत 2,499 रुपये, प्लेटिनम की कीमत 3,999 रुपये और टाइटेनियम प्लान की कीमत 8,499 रुपये है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जियो फाइबर प्लेटिनम प्लान के बारे में सबकुछ। आपको इस प्लान में 1 gbps डाटा, अनलिमिटेड डेटा (2500GB एक्स्ट्रा) इसके साथ ही फ्री वॉयस कॉलिंग और 4K स्मार्ट टेलिविजन मिलेगा।

जानें जियो फाइबर प्लेटिनम प्लान
जियो फाइबर प्लेटिनम प्लान में यूजर्स को 1 Gbps तक की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में 2,500GB की FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) लिमिट सेट की गई है, यानी कि आपको 1 Gbps तक की स्पीड 2,500GB तक डाटा इस्तेमाल करने तक ही मिलेगा। इसके बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी। जियो फाइबर प्लेटिनम के साथ भी जियो एप (जियो सिनेमा और जियो सावन) ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान के लिए मंथली Rs 3,999 का चार्ज लिया जाएगा। अगर आप जियो फाइबर प्लेटिनम का सालाना प्लान लेते हैं तो इस के लिए Rs 47,988 का चार्ज लिया जाएगा। जियो फाइबर प्लेटिनम के सालाना वेलकम ऑफर के साथ भी एचडी टीवी ऑफर किया जा रहा है।
जियो फाइबर ब्रॉडबेंड सर्विस के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- Jio Fiber के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए वेबसाइट https://gigafiber.jio.com/registration पर लॉग-इन करना होगा।
- उसके बाद जिस एडरेस पर जियो का ब्रॉडबेंड कनेक्शन चाहते हैं वो एड करें।
- इस दौरान पूछी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, इमेल आईडी और मोबाइल नंबर सावधानी से भरें।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर वैरिफिकेशन के लिए एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको वेबसाइट पर फिल करना होगा।
- इसके बाद आपको रिलायंस जियो की ओर से कॉल आएगी जिसमें आपके द्वारा दी गई इंफॉर्मेशन की वैरिफिकेशन के लिए मीटिंग का समय तय किया जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications