कार में अगर आपकी भी रुचि है तो यह खबर पढ़ लें काफी इंटरेस्टिंग है। अब तक आपने पेट्रोल-डीजल, बैटरी से चलने वाली कारों का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन आज हम आपको सोलर कार के बारें में बताऐंगे।
नई दिल्ली: कार में अगर आपकी भी रुचि है तो यह खबर पढ़ लें काफी इंटरेस्टिंग है। अब तक आपने पेट्रोल-डीजल, बैटरी से चलने वाली कारों का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन आज हम आपको सोलर कार के बारें में बताऐंगे। जी हां जापान की दिग्गज कार कंपनी टोयोटा ट्रांसपोर्ट का नया साधन लेकर आ रही है। दरअसल कंपनी एक सोलर कार बना रही है, जिसे बिना किसी अतिरिक्त ईंधन के जीवनभर चलाया जा सकेगा। आपको बता दें कि टोयोटा इस सोलर पॉवर्ड कार की जुलाई से टेस्टिंग कर रहा है। कार को सोलर मॉडल में 1,100 सोलर सोलर सेल का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि कार को न सिर्फ दिन बल्कि रात में भी चला पाएंगे। टोयोटा कंपनी के मुताबिक कई अन्य कंपनियां भी रुफ पर सोलर पैनल लगाने का ऑप्शन देती है। लेकिन वो उतना कारगर नहीं है। क्यों कि सोलर पैनल के सनलाइट को ईंधन में बदलने की दर काफी कम है। हालांकि टोयोटा ने इस मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। सोलर पैनल के जरिये कमाई करना हुआ आसान, जानें कैसे? ये भी पढ़ें

50 किमी तक रोजाना चला सकेंगे कार
जानकारी रिपोर्ट के मुताबिक टोयोटा का सोलर पैनल के सनलाइट को फ्यूल में बदलने की दर 34 प्रतिशत ज्यादा होगा। जबकि मार्केट में मौजूद अन्य पैनल की क्षमता 20 प्रतिशत है। यह पैनल 0.03mm पतला होगा। इसलिए इस पैनल का ज्यादा से ज्यादा सतह जैसे रुफ, वर्व पार्ट, हुड और पर लगाया जा सकता है। टोयोटा के मुताबिक अभी मार्केट में मौजूद सोलर कार अधिकतम 6 किमी का सफर तय कर सकती है, जबकि टोयोटा सोलर कार को अगर हफ्ते के चार दिन रोजना के हिसाब से अधिकतम 50 किमी तक चलाया जा सकेगा।
डीजल कारों के दाम बढ़ाने जा रहा टोयोटो
वहीं दूसरी ओर बताना चाहेंगे कि टोयोटा की डीजल कार खरीदने का मन बना रहे तो अभी ही खरीद लें। जल्द ही टोयोटा अपनी डीजल कारों के दाम बढ़ाने जा रहा है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने कहा है कि अगले साल अप्रैल से बीएस-6 उत्सर्जन मानक लागू होने के बाद उसके डीजल वाहनों के दाम 15 से 20 प्रतिशत बढ़ जाएंगे। कंपनी के उप प्रबंध निदेशक एन राजा ने यह जानकारी दी। टीकेएम जापान की वाहन कंपनी टोयोटा और किर्लोस्कर समूह का संयुक्त उद्यम है। कंपनी ने कहा कि उद्योग में वृद्धि के लिए जरूरी है कि दीर्घावधि के संरचनात्मक समाधान के लिए जीएसटी की दर में कटौती की जाए। टीकेएम के उप प्रबंध निदेशक एन राजा ने कहा कि ''BS-4 से BS-6 में जाने से हमारे डीजल वाहनों के दाम 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे। इसके अलावा प्रतिकूल विनिमय दरों की वजह से कंपनी अपने वाहनों के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही है। अभी तक कंपनी ने कीमतों में वृद्धि को रोका हुआ है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications