आईआरसीटीसी से टिकट बुकिंग को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट IRCTC पर आमतौर पर एक टिकट बुक करने में 90 सेकंड का समय लगता है, लेकिन अहमदाबाद के एक टिकट एजेंट ने सिर्फ एक मिनट में 426 टिकट बुक करके आईआरसीटीसी के कड़े नियमों की पोल खोल दी है। इस एजेंट ने 11.17 लाख रुपए के टिकट खरीदे और सभी टिकट कन्फर्म थे। यह बात काफी हैरानी वाली लगती है क्योंकि किसी भी ट्रेन में इतने सारे कन्फर्म टिकट खरीद पाना आसान नहीं है। वह भी तब जब लोगों को एक कन्फर्म टिकट बुक करने के लिए कई दिनों पहले से बुकिंग करनी पड़ती है।

मनी भास्कर की रिर्पोट के अनुसार अहमदाबाद के मोहसिन इल्लियासभाई जलियावाला ने एक मिनट के अंदर 11.17 लाख रुपये के 426 टिकट बुक किए। आरपीएफ इंस्पेक्टर ग्रेसियस फर्नांडिज ने कहा कि जलियावाला ने एक टिकट 30 या 45 सेकंड में बुक कर लिया और सभी टिकट कन्नफर्म हैं। एक रेलवे टिकट एजेंट अपने निजी आईडी से टिकट बुक नहीं कर सकता है, लेकिन जलियावाला ने कई निजी आईडी का इस्तेमाल करते हुए इतने सारे टिकट बुक कर लिए हैं।
इस बारे में फर्नांडिज ने कहा, 'लगता है कि एजेंट ने टिकटों की अवैध बुकिंग के लिए बाजार में उपलब्ध कई तरह के सॉफ्टवेयर में से किसी एक का फोटोग्राफी किया है।' इस बीच आरपीएफ ने जलियावाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जलियावाला फरार चल रहा है। इन 426 टिकटों में से 139 पर अभी तक यात्रा शुरू नहीं हुई है।
आपको बता दें कि अधिकारियों ने इन 139 टिकटों को ब्लॉक कर दिया है और जिन लोगों के नंबर मौजूद थे, ऐसे यात्रियों को चिह्नित कर दिया गया है। इन 139 टिकटों की कीमत 5.21 लाख रुपये है। अब तक 287 टिकटों पर यात्री अपनी यात्रा पूरी कर चुके हैं। आरपीएफ ने यात्रा कर चुके सुरेंद्रनगर एक व्यक्ति की तलाश की। उन्होंने पूछताछ में बताया कि जलियावाला ने उसका हरिद्वार के लिए टिकट बुक किया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications