अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का एलान कंपनी कर दिया है। जी हां सोमवार यानि आज को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अमेजन ने बताया कि ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल इस बार 29 सितंबर से शुरू
नई दिल्ली: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का एलान कंपनी कर दिया है। जी हां सोमवार यानि आज को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अमेजन ने बताया कि ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल इस बार 29 सितंबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेगी। नवरात्रि के मौके पर शुरू हो रही इस सेल में उपभोक्ताओं को कई सामानों पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। जानकारी दें कि सेल के दौरान प्राइम मेंबर्स को 28 सितंबर दोपहर 12 बजे से अर्ली एक्सेस दिया जाएगा। इस त्योहार अमेजन-फ्लिपकार्ट डिस्काउंट पर लग सकती है रोक ये भी पढ़ें
एलेट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर मिलेगा डिस्काउंट का लाभ
बता दें कि कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस बार सेल में नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन और टेलीविजन (टीवी) को भी शामिल किया जाएगा। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, कैमरा, होम किचन प्रोडक्ट, लार्ज एप्लाइंसेस, टीवी, फैशन, ग्रोसरी और कंज्यूमर एलेट्रॉनिक्स जैसे ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। वहीं अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल निर्माता कंपनी वन प्लस के टीवी को भी सेल में उपलब्ध कराया जा सकता है। भारत में इस टीवी के 26 सितंबर को लॉन्च होनी की संभावना है। कंपनी के अनुसार, सेल के दौरान अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए विशेष ऑफर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा प्राइम मेंबर्स के लिए 28 सितंबर को दिन के 12 बजे से विशेष अर्ली एक्सेस दिया जाएगा, जिसमें प्राइम मेंबर सस्ती दरों पर अपना पसंदीदा सामान खरीद सकते हैं।
एसबीआई डेबिट-क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी इंस्टेंट कैशबैक
अमेजन ने बताया कि इस साल के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में डेबिट, क्रेडिट कार्ड और बजाज फिनसर्व पर नो कॉस्ट ईएमआई, एसबीआई डेबिट-क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी इंस्टेंट कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर्स समेत कई प्रकार के फाइनेंस विकल्प उपलब्ध रहेंगे। वहीं इस बार फेस्टिव कैशबैक ऑफर्स भी पेश किए गए हैं जिसमें ग्राहक amazon.in पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल इवेंट पेज पर विजिट करके 900 रुपए तक के ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं।
कंपनी ने अमेजन फेस्टिव यात्रा की भी शुआत की
अमेजन ने देश के बेहतरीन उत्पादों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की शुरुआत अमेजन फेस्टिव यात्रा से की है। कार्यक्रम में इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई है। अमेजन ने बताया कि अमेजन फेस्टिव यात्रा का मकसद बड़े ब्रांड्स के साथ सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लघु एवं मध्यम उद्यमों, स्टार्टअप्स और कारीगरों के उत्पादों को एक साथ उपलब्ध कराना है। कंपनी इसे लेकर आगरा, चेन्नई, कोलकाता, मथुरा और मुंबई जैसे कई शहरों में लेकर जाएगी। अमेजन फेस्टिव यात्रा 13 शहरों में 6 हजार किलोमीटर से ज्यादा यात्रा करेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications