रिलायंस जियो ने 4 जी डाउनलोड स्पीड के आंकड़ों में एक बार फिर बाजी मार ली है।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने 4 जी डाउनलोड स्पीड के आंकड़ों में एक बार फिर बाजी मार ली है। जी हां दूरसंचार नियामक टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा अगस्त माह के लिए प्रकाशित औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के आंकड़ों में रिलायंस जियो ने एक बार आगे रही। जियो फाइबर : एक नजर में जानें सभी प्लानों का डिटेल और फायदा ये भी पढ़ें

8 महीनों में जियो 4जी डाउनलोड स्पीड में शीर्ष स्थान पर
बता दें कि अगस्त महीने में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 21.3 एमबीपीएस रही जो जुलाई में 21 एमबीपीएस थी। इस साल के पहले 8 महीनों में जियो 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में शीर्ष स्थान पर रहा है। बता दें 2018 में भी रिलायंस जियो स्पीड के मामले में सबसे तेज 4जी ऑपरेटर था। 2018 के सभी 12 महीनों में जियो की 4जी औसत डाउनलोड स्पीड सबसे अधिक थी।
एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड लगातार गिर रही
हालांकि ट्राई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त में भारती एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड जुलाई में 8.8 एमबीपीएस के मुकाबले गिरकर 8.2 एमबीपीएस रह गई। भारती एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड लगातार गिर रही है। यह अप्रैल में 9.5 एमबीपीएस, मई में 9.3 एमबीपीएस, जून में 9.2 एमबीपीएस, जुलाई में 8.8 एमबीपीएस और अगस्त में यह 8.2 एमबीपीएस रही। हालांकि वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया है और अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं पर ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाता है।
आइडिया ने अगस्त में 4जी डाउनलोड स्पीड में गिरावट दर्ज की
दूसरी तरफ अगर आइडिया की बात करें तो अगस्त में 4जी डाउनलोड स्पीड में गिरावट दर्ज की यह जुलाई की 6.6 एमबीपीएस से गिरकर अगस्त में 6.1 एमबीपीएस रहा गई। वोडाफोन नेटवर्क की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड में कोई उतार चढ़ाव नही देखा गया। जुलाई की तरह अगस्त में भी यह 7.7 एमबीपीएस ही रही। अगस्त में 5.5 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन औसत 4 जी अपलोड स्पीड के चार्ट में सबसे ऊपर रहा।
वोडाफोन की जुलाई में 4जी अपलोड स्पीड 5.8 एमबीपीएस
जबकि वोडाफोन की अपलोड स्पीड जुलाई के मुकाबले कम आंकी गई। जुलाई में वोडाफोन की 4जी अपलोड स्पीड 5.8 एमबीपीएस थी। आइडिया और एयरटेल की अगस्त माह में औसत 4जी अपलोड स्पीड क्रमशः 5.1 एमबीपीएस और 3.1 एमबीपीएस नापी गई। दोनों ने औसत 4 जी अपलोड स्पीड में मामूली गिरावट दर्ज की। जबकि जियो में 4.4 एमबीपीएस औसत 4जी अपलोड स्पीड के साथ सुधार देखा गया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?



Click it and Unblock the Notifications